Home Sports ईशान किशन ने पहली टेस्ट फिफ्टी ठोकने के बाद ऋषभ पंत को क्यों बोला थैंक्यू?

ईशान किशन ने पहली टेस्ट फिफ्टी ठोकने के बाद ऋषभ पंत को क्यों बोला थैंक्यू?

0
ईशान किशन ने पहली टेस्ट फिफ्टी ठोकने के बाद ऋषभ पंत को क्यों बोला थैंक्यू?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ने के बाद ऋषभ पंत को थैंक्यू बोला
किशन ने 33 गेंद में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक ठोका है

नई दिल्ली. ईशान किशन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला. पहले टेस्ट में तो वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. डेब्यू टेस्ट पारी में तो उन्होंने 20 गेंद में खाता खोला था. इसके बाद उन्हें कप्तान रोहित शर्मा से डांट भी सुननी पड़ी थी. लेकिन, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जब उन्हें विराट कोहली के स्थान पर 4 नंबर पर बैटिंग का मौका मिला तो उन्होंने कोहराम मचा दिया और अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी ठोक दी. इसके लिए ईशान ने महज 33 गेंद खेली. उन्होंने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया.

ईशान किशन ने पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने अर्धशतक को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे साथी विकेटकीपर ऋषभ पंत को थैंक्यू बोला.

ईशान ने कहा, “वेस्टइंडीज आने से पहले मैं बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में था. ऋषभ पंत भी वहां थे. उन्होंने बैटिंग को लेकर मुझे कुछ सुझाव दिए थे. बताया था कि मुझे बैट पोजीशन कैसी रखनी चाहिए. हम अंडर-19 से एकसाथ क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्हें मेरी बल्लेबाजी के बारे में काफी पता है. तो उन्होंने मुझे बैट पोजीशन को लेकर सुझाव दिया. उसके लिए शुक्रगुजार रहूंगा.”

Tags: India vs west indies, Ishan kishan, Rishabh Pant



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here