[ad_1]
हाइलाइट्स
कविरप्पा ने देवधर ट्रॉफी में दिखाई प्रचंड फॉर्म.
सूर्या और पुजारा को बना चुके हैं अपना शिकार.
नई दिल्ली. भारत में कई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अपना योगदान देने के लिए बेताब हैं. कुछ आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में पहुंचने के लिए राह बना चुके हैं. वहीं, कुछ घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. उन्हीं में से एक गेंदबाज भी हैं जिन्होंने हाल ही में सूर्यकुमार यादव और चेतेश्वर पुजारा पवेलियन का रास्ता दिखाया था. अब देवधर ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने अपनी आग उगलती गेंदो से विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा दिए हैं.
कर्नाटक शहर से निकले विधवत कविरप्पा साउथ जोन की तरफ से खेल रहे हैं. साउथ जोन ने पहले बैटिंग करते हुए नॉर्थ जोन के सामने 304 रन का टारगेट रख दिया. जवाबी कार्यवाही में उतरी नॉर्थ जोन का टॉप ऑर्डर कविरप्पा का शिकार हो गया. इस गेंदबाज ने महज 3 ओवरों में विरोधी टीम के टॉप 4 बैटर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इन खिलाड़ियों में प्रभसिमरन सिंह और केकेआर के कप्तान नितिश राणा का भी विकेट शामिल था. कविरप्पा इससे पहले दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी अपनी गेंदो से तबाही मचा चुके हैं. अनकैप्ड इंडियन प्लेयर ने फाइनल में सूर्यकुमार यादव और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों को भी अपना शिकार बना लिया था.
हॉकी में आजमाया था हाथ
कविरप्पा एक हॉकी के प्रमुख शहर से आते हैं. उन्होंने अपने स्कूली दिनों में काफी हॉकी खेली है. इसके अलावा भी अन्य खेलों में अपना हाथ आजमाया है. कविरप्पा ने दलीप ट्रॉफी के मैच में 15 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने अपनी टीम को रेड बॉल ट्रॉफी का मालिक बनाने में अहम योगदान दिया. यदि कविरप्पा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा तो आगामी आईपीएल में उनपर दांव खेला जा सकता है.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : July 24, 2023, 19:44 IST
[ad_2]
Source link