Home Breaking News Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के करीब डूबी नाव, 40 लोग थे सवार; 15 की मौत की पुष्टि

Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के करीब डूबी नाव, 40 लोग थे सवार; 15 की मौत की पुष्टि

0
Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के करीब डूबी नाव, 40 लोग थे सवार; 15 की मौत की पुष्टि

[ad_1]

Indonesia's Sulawesi island accident several killed after ferry sinks off news and updates

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास हुआ हादसा।
– फोटो : Social Media

विस्तार


इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के करीब सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस फेरी में कुल 40 लोग सवार थे। इनमें से 15 की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। 

इंडोनेशिया की रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि फेरी में सवार 19 लोग अभी भी लापता हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल फेरी के डूबने का कारण साफ नहीं है। खोजी और बचाव एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद अराफह ने कहा कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है और उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, बचाए गए लोगों को स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री इस नाव से दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदारी से 200 किलोमीटर दूर मुना द्वीप की खाड़ी पार कर रहे थे। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में फेरी परिवहन का अहम जरिया हैं। खासकर देश के 17 हजार द्वीपों के बीच सफर के लिए यह सबसे अहम है। हालांकि, सुरक्षा मानकों की कमी के चलते इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं काफी आम हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here