Home Sports Rohit Sharma World Record: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, डेविड वॉर्नर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका

Rohit Sharma World Record: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, डेविड वॉर्नर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका

0
Rohit Sharma World Record: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, डेविड वॉर्नर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका

[ad_1]

Rohit Sharma World Record Alert: टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने एक बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले 10 सालों में उन्होंने अभी तक कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं. ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने उसी कड़ी में एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को हासिल कर लिया है, जिसका सपना दुनिया भर के बल्लेबाज देखते हैं.

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का बड़ा कमाल

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 44 गेंदों पर 57 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने महज 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. रोहित शर्मा इसी के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं. 

डेविड वॉर्नर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 25 मैचों में 53.64 की बेहतरीन औसत से 2092 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान रोहित शर्मा का बेस्ट स्कोर 212 रन रहा है. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 45 छक्के भी लगाए हैं. डेविड वॉर्नर पर नजर डालें तो उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 34 मैचों में 35.78 की औसत से 2040 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान डेविड वॉर्नर का बेस्ट स्कोर 335 रन रहा है. रोहित शर्मा अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं.

 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा – 2092
2. डेविड वार्नर – 2040
3. डिमुथ करुणारत्ने – 2020
4. क्रेग ब्रैथवेट – 1769
5. उस्मान ख्वाजा – 1760



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here