Home Sports भारत-ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल हुआ जारी, वर्ल्ड कप से कुछ दिन पहले होगी टक्कर

भारत-ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल हुआ जारी, वर्ल्ड कप से कुछ दिन पहले होगी टक्कर

0
भारत-ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल हुआ जारी, वर्ल्ड कप से कुछ दिन पहले होगी टक्कर

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी.
वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के बीच होगी टक्कर.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में महज 3 महीनों का समय बचा हुआ है. टीम इंडिया इससे पहले ही एक व्यस्त शेड्यूल से गुजर रही है. वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के खेलने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी. वहीं, वर्ल्ड कप के बाद भी भारतीय टीम एक व्यस्त शेड्यूल से गुजरेगी. बीसीसीआई ने सर्दियों के लिए 2023-24 सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत वर्ल्ड कप से 12 दिन पहले होगी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज

पहला वनडे- 22 सितंबर 2023, मोहाली, समय- 1.30 PM
दूसरा वनडे- 24 सितंबर 2023, इंदौर, समय- 1.30 PM
तीसरा वनडे- 27 सितंबर 2023, राजकोट, समय- 1.30 PM

मार्च में टीम इंडिया को मिली थी हार

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल की शुरुआत में भारत दौरा किया था. जहां बॉर्डर गावस्कर सीरीज के बाद दोनो टीमों के बीच वनडे सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. मेजबान टीम ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी. पहले मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में थी. इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. वहीं, बाकी दो मुकाबलों में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे. आखिरी के दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से शिकस्त दी थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात देने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

Tags: BCCI, India vs Australia, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here