[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की मां के साथ हुई एक घटना सामने आई है. युवी की मां शबनम सिंह के साथ धोखाधड़ी के 40 लाख का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक महिला ने बदनाम कर देने की धमकी देते हुए इन पैसों की मांग की थी. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवराज सिंह की मां को धमकाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
भारत के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में मैच जिताउ प्रदर्शन करने वाले चैंपियन ऑलराउंडर युवराज सिंह की मां के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवी की मां शबनम को एक महिला ने बदनाम करने की धमकी देते हुए उनसे 40 लाख रुपये की मांग की थी. युवराज सिंह की मां ने पैसों का इंतजाम करने के लिए कुछ दिनों का वक्त मांगा और जब शुरुआती 5 लाख रुपये देने की बात आई तो आरोपी महिला को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह की मां से पैसों की मांग करने के इस मामले में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जिस महिला ने शबनम सिंह से पैसों की मांग कि उसे युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की देखभाल के लिए रखा गया था. महज 20 दिनों तक काम करने के बाद उन्हें हटा दिया गया.
बताया जाता है कि आरोपी महिला को युवराज सिंह के भाई की देखभाल के लिए रखा गया था लेकिन वह उनके भाई को अपने जाल में फंसाने लगी थी. जब परिवार को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही आरोपी महिला को काम से हटाने का फैसला लिया. काम से हटाए जाने के बाद युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को आरोपी महिला मैसेज और कॉल करती थी. उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दिया करती थी. आरोपी महिला ने परिवार को बदनाम करने की धमकी दी थी और इसके बदले में 40 लाख रुपये मांगे थे.
.
Tags: Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : July 25, 2023, 21:32 IST
[ad_2]
Source link