[ad_1]

Mob Lynching (Representational)
– फोटो : Social Media
विस्तार
असम के गोलपाड़ा जिले में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोलमारी कल्याणपुर गांव में उस समय हुई जब मृतक (28 वर्षीय) सोमवार रात तंबाकू खरीदने गया था। उन्होंने कहा, ‘ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वे पूरी रात उसे पीटते रहे और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।’
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान सेंगसांग मराक के रूप में हुई है और पुलिस ने मंगलवार सुबह उसकी पत्नी से शिकायत मिलने के बाद उसका शव बरामद किया। पुलिस ने कहा, ‘हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच, अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ज्यादातर आरोपी गांव से भाग गए हैं।’
[ad_2]
Source link