Home Sports शादी से पहले पुरुष पीछे पड़े रहते हैं…साक्षी ने धोनी के साथ रिश्ते पर की बात

शादी से पहले पुरुष पीछे पड़े रहते हैं…साक्षी ने धोनी के साथ रिश्ते पर की बात

0
शादी से पहले पुरुष पीछे पड़े रहते हैं…साक्षी ने धोनी के साथ रिश्ते पर की बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

शादी से पहले पुरुष आपके पीछे पड़े रहते हैं.
साक्षी ने धोनी के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की गिनती विश्व क्रिकेट के सबसे खूबसूरत कपल्स में की जाती है. आईपीएल के दौरान या किसी पार्टी में अक्सर धोनी और साक्षी को एक साथ देखा जाता है. इस खूबसूरत जोड़ी की दुनिया भी दीवानी है. लोग माही और उनकी पत्नी को हमेशा एक साथ देखने के लिए उतावले रहते हैं.

साक्षी ने धोनी के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान:

साक्षी ने धोनी के साथ अपने खूबसूरत रिश्ते पर खुलकर बातचीत की है. 34 वर्षीय साक्षी से सब पूछा गया कि शादी से पहले उनका और धोनी का रिश्ता कैसा था? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि शादी से पहले उनके बीच बिल्कुल रोमांस नहीं था, लेकिन उनके बीच काफी बातचीत होती थी और वो एक दूसरे को खूब चिढ़ाते थे.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी कोहली ने पहले श्रीलंका की निकाली हेंकड़ी, अब विराट कोहली के पीछे पड़ा, हासिल की करियर की…

साक्षी ने आगे बात करते हुए बताया कि शादी से पहले पुरुष आपके पीछे पड़े रहते हैं, लेकिन शादी होते ही वो बदल जाते हैं और सोचते हैं अब ये लड़की तो हमारी हो ही चुकी है. बता दें इस क्यूट कपल्स की शादी 13 साल पहले चार जुलाई साल 2010 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई थी.

धोनी का क्रिकेट करियर:

धोनी की गिनती भारत के सफलतम कप्तानो में की जाती है. उनकी अगुवाई में ब्लू टीम क्रिकेट के लगभग सभी बड़े खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है. 42 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने देश के लिए कुल 538 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 526 पारियों में 17266 रन निकले. धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 शतक, एक दोहरा शतक और 108 अर्द्धशतक दर्ज है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें नौ पारियों में एक सफलता हाथ लगी थी.

Tags: Mahendra Singh Dhoni, Ms dhoni, MS Dhoni news, Sakshi dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here