[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका का दौरे पर है. यहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला मैच अपने नाम करने के बाद दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान ने मेजबान पर पकड़ मजबूर कर ली है. पहली पारी में श्रीलंका को 166 रन पर समेटने के बाद पाक टीम ने ओपनर अब्दुल्ला शफीक के दोहरे शतक के दम पर 5 विकेट पर 563 रन का स्कोर बना 397 रन की बड़ी बढ़त बनाई.
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान ने बड़े स्कोर के साथ मैच पर शिकंजा कस लिया. मैच के पहले दिन मेजबान टीम के अबरार अहमद की फिरकी के दम पर 166 रन पर ढेर करने के बाद 2 विकेट पर 145 रन बनाकर दिन का खेल खत्म किया. दूसरे दिन बारिश की वजह से महज 11 ओवर का खेल ही हो पाया. तीसरे दिन 23 साल के ओपनर अब्दु्ल्ला शफीक ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का पहला दोहरा शतक जमा दिया. आगा सलमान ने 132 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे.
पाक ओपनर ने की गेल और सहवाग की बराबरी
पाकिस्तान के ओपनर शफीक ने श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी जमाने के साथ ही इतिहास रच दिया. पाकिस्तान की तरफ से ऐसा करने वाले पहले और दुनिया के महज तीसरे बल्लेबाज बने. सबसे पहले भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में यह कमाल किया था. इसके 2 साल बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने श्रीलंका में टेस्ट डबल सेंचुरी जमाई. इस मैच में उन्होंने 333 रन बनाते हुए इतिहास रचा था.
कम उम्र में बड़े कमाल
23 साल की उम्र के शफीक ने महज 14वें टेस्ट मैच में ही खेलने उतरे लेकिन गजब बल्लेबाजी से दिग्गजों की बराबरी कर ली. अपने छोटे से करियर में इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शतक बनाया है. 50 की औसत से रन बनाते हुए हजार का आंकड़ा पार कर लिया है.
.
Tags: Chris gayle, Pakistan cricket team, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : July 26, 2023, 22:07 IST
[ad_2]
Source link