[ad_1]

सुधा मूर्ति
– फोटो : social media
विस्तार
जानी-मानी लेखिका और इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति अपनी सादगी और मोटिवेशनल स्पीच के लिए जानी जाती हैं। नारायण मूर्ति की कंपनी इंफोसिस की पहली एंजेल इन्वेस्टर सुधा मूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खाने को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि वह अगर विदेश जाती हैं तो उन्हें खाने में डर लगता है। इसलिए वह एक बैग भरकर खाने का सामान लेकर जाती हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं और आम तौर पर अपना भोजन साथ रखती हैं क्योंकि उन्हें चिंता है कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन के लिए एक ही चम्मच का उपयोग किया जाता है।
चम्मच को लेकर अजीब डर
सुधा मूर्ति ने कहा है कि किस्से कहानियों में रोमांच पसंद है, लेकिन असल जिंदगी में खाने को लेकर नहीं। सही कहूं तो मैं डर जाती हूं। मैं शुद्ध शाकाहारी हूं, यहां तक की अंडे और लहसुन तक नहीं खाती। डर इस बात का है कि जो चम्मच शाकाहारियों को दिया जाता है वही मांसाहारी खाने के लिए भी प्रयोग में लाते हैं। यह मेरे दिमाग पर बहुत बोझ डालता है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए जब हम बाहर जाते हैं, तो मैं केवल शाकाहारी रेस्तरां खोजती हूं या मैं खाने-पीने की चीजों से भरा एक बैग ले जाती हूं। मैं खाने के लिए तैयार सामान ले जाती हूं, जो बस पानी में गर्म करके बन जाए। सुधा ने कहा कि मैं पोहा ले जाती हूं।
[ad_2]
Source link