Home Sports VIDEO: धोनी रांची की सड़कों पर अपनी उम्र से 1 साल बड़ी कार लेकर निकले

VIDEO: धोनी रांची की सड़कों पर अपनी उम्र से 1 साल बड़ी कार लेकर निकले

0
VIDEO: धोनी रांची की सड़कों पर अपनी उम्र से 1 साल बड़ी कार लेकर निकले

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो भी करते हैं वो अनोखा ही होता है. मैदान पर उनके फैसले हो या फिर मैदान से बाहर हेयरस्टाईल हर चीज की चर्चा गजब की जाती है. माही के बाइक प्रेम से तो सभी वाकिफ है लेकिन इस बार वह एक विंटेज कार की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं. कैप्टन कूल ने अपनी उम्र से 1 साल बड़ी गाड़ी दौड़ाई और वीडियो वायरल हो गया.

भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले डबल वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी इन दिनों अपने होम टाउन रांची में परिवार से साथ वक्त बिता रहे हैं. माही के बाइक प्रेम का वीडियो कुछ दिन पहले ही पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के खास कमेंट के साथ वायरल हुआ था. अब रांची की सड़कों पर वह 1980 के मॉडल को दौड़ाते नजर आए.



सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खासियत यह है कि इसमे महेंद्र सिंह धोनी साल 1980 की रोल्स रॉयस को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं. कैप्टन कूल को लक्जरी कार और बाइक्स का काफी शौक है. उनके घर में बाइक रखने के लिए अलग से पूरा ह़ॉल बनाया गया है. इस हॉल में इतनी सारी बाइक का कलेक्शन है जो कई शो रूम में भी नहीं मिलता.

माही की कार की कीमत कितनी

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें महेंद्र सिंह धोनी रोल्स रॉयस कंपनी द्वारा 1980 में लांच की गई मॉडल को चलाते नजर आ रहे हैं. यह अपने वक्त की सबसे महंगी और लक्जरी कार में शुमार हुआ करती थी. इस गाड़ी की कीमत 75 लाख की बताई जा रही है.

Tags: Ms dhoni



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here