Home Breaking News World Cup: क्रिकेट फैंस की बढ़ेगी परेशानी! भारत-पाकिस्तान मैच के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, जानें कारण

World Cup: क्रिकेट फैंस की बढ़ेगी परेशानी! भारत-पाकिस्तान मैच के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, जानें कारण

0
World Cup: क्रिकेट फैंस की बढ़ेगी परेशानी! भारत-पाकिस्तान मैच के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, जानें कारण

[ad_1]

World Cup India VS Pakistan match schedule IN narendra modi stadium ahmedabad may be a change due to Navratri

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय टीम को इस साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ना है। शेड्यूल के मुताबिक, दोनों टीमें 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही कार्यक्रम को पहले ही अंतिम रूप दे दिया हो और पिछले महीने सार्वजनिक कर दिया हो, लेकिन इस साल टूर्नामेंट के सबसे प्रतिष्ठित मुकाबले में से एक की तारीख में बदलाव की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की तारीख बदली जा सकती है। दरअसल, जिस दिन दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला होने वाला है वह नवरात्रि का पहला दिन है। गुजरात में रात भर गरबा नृत्य के साथ इसे मनाया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एजेंसियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बीसीसीआई को किसी अन्य तारीख पर मैच कराने की सलाह दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here