Home Sports अब्दुल्ला शफीक का दोहरा शतक, पाकिस्तान ने कसा श्रीलंका पर शिकंजा

अब्दुल्ला शफीक का दोहरा शतक, पाकिस्तान ने कसा श्रीलंका पर शिकंजा

0
अब्दुल्ला शफीक का दोहरा शतक, पाकिस्तान ने कसा श्रीलंका पर शिकंजा

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। अब्दुल्ला शफीक के दोहरे शतक ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अब्दुल्ला शफीक के दोहरे शतक और सलमान अली के शतक ने पाकिस्तान को मैच में काफी आगे कर दिया है, साथ ही पाकिस्तान के पास 397 रन की बढ़त है।

फॉर्म में चल रहे सऊद शकील के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने 132 ओवर में पांच विकेट पर 563 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। सलमान और कन्कशन सब्स्टीट्यूट मोहम्मद रिज़वान क्रमशः 132 और 37 रन बनाकर नाबाद हैं।

शफीक के 326 गेंदों में 19 चौकों और चार छक्कों की मदद से 201 रन बनाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 95 रन की नाबाद साझेदारी की।

बात अगर तीसरे दिन की शुरुआती सत्र की करे तो 178-2 के स्कोर से आगे बढ़ते हुए, पाकिस्तान ने बाबर आजम को 39 रन के निजी स्कोर पर खो दिया।

अब्दुल्ला का साथ देने के लिए शकील आए और इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। अपनी पारी के दौरान सात टेस्ट मैचों में दो शतक के साथ छह अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए।

81वें ओवर में शकील को असिथा फर्नांडो द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट किए जाने के बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद को पारी के 86वें ओवर में असिथा फर्नांडो के बाउंसर से सिर पर चोट लगी और बाद में उन्हें 22 गेंदों में 14 रन बनाकर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

बाद में उनकी जगह मोहम्मद रिज़वान को शामिल किया गया, जो कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान में आए थे। अब्दुल्ला की पारी नियंत्रित आक्रामकता और एकाग्रता से भरी थी, जिससे श्रीलंकाई गेंदबाज लगभग पूरे दिन परेशान रहे। उन्होंने फर्नांडो की गेंद पर फाइन लेग पर सिंगल लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

अब्दुल्ला के आउट होने के बाद सलमान को रिजवान का साथ मिला और इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 95 रनों की अटूट साझेदारी की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here