[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज में जीत के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने उतरी. बारबाडोस के पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन करते हुए पूरी विंडीज टीम को महज 114 रन पर समेट दिया. कुलदीप यादव ने कहर ढाया और सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वर्ल्ड कप से पहले चाइनामैन का इस फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छी खबर है.
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूटे. तेज गेंदबाज ने शुरू की और फिर स्पिनर ने अपना जादू चलाया. हार्दिक पंड्या ने टीम को पहली सफलता दिलाई इसके बाद डेब्यू कर रहे मुकेश कुमार और फिर शार्दुल ने टीम को झटका दिया. रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके लेकिन असली खेल कुलदीप यादव के आने के बाद चालू हुआ.
कुलदीप ने 6 गेंद पर खर्चे 6 रन, 12 बॉल डाले डॉट
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने महज 3 ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 6 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. जो तीन ओवर कुलदीप ने डाले उसमें से दो ओवर मेडन रहे. इसका मतलब सिर्फ 6 गेंद ही ऐसे रहे जिसपर रन बने. कुलदीप यादव की यह वनडे में दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे. अब 6 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए हैं.
.
Tags: India vs west indies, Kuldeep Yadav, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : July 27, 2023, 21:31 IST
[ad_2]
Source link