Home Sports सिराज के आउट होने से एक गेंदबाज की लग सकती लॉटरी, 10 साल बाद खेलेगा वनडे!

सिराज के आउट होने से एक गेंदबाज की लग सकती लॉटरी, 10 साल बाद खेलेगा वनडे!

0
सिराज के आउट होने से एक गेंदबाज की लग सकती लॉटरी, 10 साल बाद खेलेगा वनडे!

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे
दूसरे पेसर के लिए तीन गेंदबाजों के बीच टक्कर

नई दिल्ली. मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अचानक आराम देने का फैसला लिया गया है और वो भारत लौट चुके हैं. जसप्रीतल बुमराह और मोहम्मद शमी की गैरहाजिरी में सिराज को ही पेस अटैक की कमान संभालनी थी लेकिन अब वो भी बाहर हो गए. सिराज के सीरीज से हटने के कारण जयदेव उनादकट की लॉटरी लग सकती है और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो उनादकट 10 साल बाद वनडे खेलते नजर आएंगे और शार्दुल ठाकुर के साथ पेस अटैक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

जयदेव उनादकट ने पिछला वनडे 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था. इसके बाद से उन्हें वनडे खेलने का मौका नहीं मिला है. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मैच में खेले थे लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए थे. उन्होंने 13 साल बाद टेस्ट में वापसी की थी और अब 10 साल बाद वनडे खेलते नजर आ सकते हैं. जयदेव उनादकट ने भारत के लिए अबतक 7 वनडे खेले हैं और 8 विकेट लिए हैं.

जयदेव ने पिछला वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था
सौराष्ट्र के पेसर जयदेव उनादकट टीम में उपलब्ध इकलौते बाएं हाथ के पेसर हैं. वैसे, स्क्वॉड में मुकेश कुमार, उमरान मलिक भी हैं. इनके अलावा शार्दुल ठाकुर भी हैं. ऐसे में बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के नाते उनादकट को मौका मिल सकता है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दूसरे पेसर के लिए 3 गेंदबाजों में टक्कर
शार्दुल का पहले वनडे में खेलना अब करीब-करीब तय है. अब दूसरे पेसर के लिए तीन गेंदबाजों मुकेश कुमार, उमरान मलिक और जयदेव उनादकट में टक्कर है. सिराज की गैरहाजिरी में शार्दुल सबसे अनुभवी पेसर हैं और बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वहीं, उमरान के पास रफ्तार है और ये टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है. वो पिछला वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे. इससे पहले, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उमरान ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

IND vs WI: मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से अचानक आउट, घर लौटे, जानें क्यों नहीं खेलेंगे?

World Cup Countdown 2023: 12 मैच से तय होगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा का ऐलान, 3 मैच विनर्स का क्या होगा?

मुकेश कुमार की अगर बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया है और उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में 3 विकेट भी लिए थे. मुकेश सधी हुई लाइन लेंथ से बॉलिंग करते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकेश, जयदेव और उमरान में से कप्तान रोहित शर्मा किसे मौका देते हैं.

Tags: India vs west indies, Jaydev unadkat, Mohammed siraj, Team india, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here