Home Sports 54 साल के हुए दुनिया के सबसे चुस्त फील्डर, करियर में ठोके 8000 से भी ज्यादा रन, संन्यास के बाद की बैंक में नौकरी

54 साल के हुए दुनिया के सबसे चुस्त फील्डर, करियर में ठोके 8000 से भी ज्यादा रन, संन्यास के बाद की बैंक में नौकरी

0
54 साल के हुए दुनिया के सबसे चुस्त फील्डर, करियर में ठोके 8000 से भी ज्यादा रन, संन्यास के बाद की बैंक में नौकरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

दुनिया के बेहतरीन फील्डर का जन्मदिन आज
54 साल का हुआ दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज

नई दिल्ली. क्रिकेट सिर्फ बैट और बॉल का खेल नहीं है. आप चाहे मैदान पर कितने भी छक्के चौके लगा रहे हो लेकिन आप फील्डिंग में चुस्त नहीं हैं तो यह टीम के लिए एक समस्या है. आज हम इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्डर जॉन्टी रोड्स (Jonty Rhodes) के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो आज 27 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

जॉन्टी रोड्स साउथ अफ्रीका के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1992 में खेल था. यह एक वनडे मैच था. जॉन्टी को आज भी दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर कहा जाता है. उन्होंने अपने वनडे करियर में 100 से भी ज्यादा कैच लेने का कारनामा किया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में इन 5 भारतीय ने जड़े सबसे अधिक शतक, 2 है मौजूदा टीम का हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि जॉन्टी ने साउथ अफ्रीका को हॉकी में भी रिप्रेजेंट किया है. उन्होंने 1992 के ओलंपिक्स में हिस्सा लिया था. लेकिन उनकी टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. इसके बाद उन्हें 1996 के ओलंपिक्स के लिए भी ट्रायल देने बुलाया गया था लेकिन इंजरी के कारण वह इसमें कामयाब नहीं हो सके और क्रिकेट में ही अपना करियर बना लिया. जॉन्टी रोड्स फिलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा हैं. वह फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं.

जॉन्टी ने अपने करियर में 200 से ज्यादा वनडे और 50 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. 245 वनडे में उनके नाम 5935 रन है. उन्होंने 2 शतक भी जड़ा है. जॉन्टी का उच्चतम स्कोर 121 का रहा है. वहीं उन्होंने 33 अर्धशतक भी ठोके हैं. 52 टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2532 रन बनाए हैं. टेस्ट में रोड्स ने 3 शतक भी जड़े हैं. कुल मिलाकर करियर में उन्होंने 8 हजार से ज्यादा रन बनाए. जॉन्टी ने साल 2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा इसके बाद उन्होंने बैंक में नौकरी की. वह स्टैंडर्ड बैंक में एकाउंट एक्जीक्यूटिव के पद पर चुने गए थे.

Tags: Jonty Rhodes, South Africa Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here