Home Breaking News Delhi Ordinance: दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा विधेयक अगले हफ्ते संसद में होगा पेश, IIM बिल पर भी होगी चर्चा

Delhi Ordinance: दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा विधेयक अगले हफ्ते संसद में होगा पेश, IIM बिल पर भी होगी चर्चा

0
Delhi Ordinance: दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा विधेयक अगले हफ्ते संसद में होगा पेश,  IIM बिल पर भी होगी चर्चा

[ad_1]

Parliament bill to replace delhi ordinance iim taken up in lok sabha next week centre lg vs aap

दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल होगा संसद में पेश
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि दिल्ली अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक को अगले हफ्ते लोकसभा में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री मेघवाल ने अगले हफ्ते संसद में होने वाले कामों के बारे में सदन को सूचना देते हुए यह जानकारी दी। 

अगले हफ्ते संसद में पेश होगा दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा विधेयक

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी  ऑफ दिल्ली (संशोधन) बिल पर सदन में चर्चा के दौरान दिल्ली अध्यादेश की वैधानिकता को चुनौती देने वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विपक्षी नेताओं अधीर रंजन चौधरी, सौगत रॉय और ए राजा, एनके प्रेमचंद्रन औ डीन कुरियाकोस ने चर्चा के लिए नोटिस दिया है। बता दें कि दिल्ली अध्यादेश के जरिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में ग्रुप ए के अधिकारियों के तबादले और अनुशासनात्मक कार्रवाई का अधिकार उपराज्यपाल को दे दिया है। इसका दिल्ली सरकार द्वारा विरोध किया जा रहा है। 

विधेयक को लेकर क्या है विवाद

बता दें कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों के तबादले और तैनाती का अधिकार एलजी के कार्यकारी नियंत्रण में था लेकिन 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में दिल्ली पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और जमीन के अलावा अन्य सेवाओं का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर अधिकारियों के तबादले का अधिकार वापस एलजी को सौंप दिया था। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here