Home World Hyderabad Woman Case: 2 महीने से लापता थी अमेरिका में पढ़ाई करने गई ये लड़की, अब इस हालत में मिली; कांप गए लोग

Hyderabad Woman Case: 2 महीने से लापता थी अमेरिका में पढ़ाई करने गई ये लड़की, अब इस हालत में मिली; कांप गए लोग

0
Hyderabad Woman Case: 2 महीने से लापता थी अमेरिका में पढ़ाई करने गई ये लड़की, अब इस हालत में मिली; कांप गए लोग

[ad_1]

Hyderabad Woman missing Case: अमेरिका में ‘एमएस’ की पढ़ाई के लिए गई तेलंगाना की एक महिला वहां बड़ी ही दीनहीन हालत में मिली है. इस महिला का नाम सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी है. जिनकी मां ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) को पत्र लिखकर अपनी बेटी को वापस हिंदुस्तान लाने में मदद करने की अपील की है. भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता खलीकुर रहमान के ट्विटर पेज पर इस पत्र को साझा किया गया है. इस पत्र में महिला ने कहा कि उनकी बेटी सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी अगस्त 2021 में अमेरिका के डेट्रॉयट में ट्राइन यूनिवर्सिटी से ‘एमएस’ (MS) की पढ़ाई करने गई थी.

खत में दिखा मां का दर्द

जैदी की मां ने अपने पत्र में लिखा, ‘पिछले दो महीने से वह मेरे संपर्क में नहीं थी और हाल में हैदराबाद के दो युवकों से मुझे पता चला कि मेरी बेटी गहरे अवसाद में है और उसकी सारी चीजें चोरी हो गई हैं, जिसके कारण उसकी हालत दयनीय हो गई है और उसे शिकागो की सड़कों पर देखा गया था.’

रहमान ने अपने ट्विटर पेज पर अद्यतन जानकारी देते हुए कहा कि वह शिकागो में मुकर्रम नाम की एक सोशल वर्कर से संपर्क कर पाए हैं. मुकर्रम और उसके परिवार ने जैदी से मुलाकात की है और फिलहाल एक अच्छे अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है. रहमान ने ये भी कहा है कि उन्हें ये बताया गया है कि अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वो अवसाद में और मानसिक रूप से अस्थिर है.

डिप्रेशन से बाहर निकालने की जरूरत

रहमान ने मुकर्रम के हवाले से कहा कि भारत वापस आने के लिए उसे फौरन डिप्रेशन से बाहर निकलने की जरूरत है. वहीं बीआरएस नेता ने यह भी कहा कि वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से जैदी की मां को अमेरिका जाने में मदद करने की अपील करते हैं.

(इनपुट: न्यूज़ एजेंसी भाषा के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here