[ad_1]
हाइलाइट्स
IND vs WI वनडे मुकाबले में हावी रहा यह गेंदबाज
3.81 की इकोनॉमी और 11.58 की औसत से उड़ा डाले… विकेट
नई दिल्ली. क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल जल्द ही समाप्त होने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कुछ ही देर में बारबाडोस में खेला जाएगा. रोहित एंड कंपनी की कोशिश रहेगी कि वह टेस्ट सीरीज की तरह ही यहां भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम करे. वहीं विपक्षी टीम रेड बॉल प्रारूप में मिली शिकस्त का बदला वाइट बॉल में लेना चाहेगी. ऐसे में भारतीय टीम मेजबान टीम को हल्के में लेनी की गलती बिल्कुल भी नहीं करेगी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के तहत पैट्रिक पैटरसन का रहा जलवा:
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व कैरेबियन तेज गेंदबाज पैट्रिक पैटरसन (Patrick Patterson) के नाम दर्ज है. पैटरसन ने वेस्टइंडीज के लिए अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारत के खिलाफ कुल छह मुकाबले खेले. इस बीच उनको छह पारियों में 11.58 की औसत से 17 सफलता हाथ लगी. इस दौरान उन्होंने एक बार चार और एक बार पांच प्लस विकेट लेने का भी कारनामा किया. भारत के खिलाफ पैटरसन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 29 रन खर्च कर छह विकेट है.
पैट्रिक पैटरसन के बाद भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज है. रिचर्ड्स ने अपनी टीम के लिए भारत के खिलाफ कुल पांच वनडे मुकाबले खेले. इस बीच उनको पांच पारियों में 17.30 की औसत से 13 सफलता हाथ लगी.
पैट्रिक पैटरसन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
पैट्रिक पैटरसन वेस्टइंडीज के लिए अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 87 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. इसमें 28 टेस्ट मैच और 59 वनडे मुकाबले शामिल रहा. पैटरसन के नाम 53 टेस्ट पारियों में 30.90 की औसत से 93 और 58 वनडे पारियों में 24.51 की औसत से 90 सफलता दर्ज है.
.
Tags: IND vs WI, India, India vs west indies, Team india
FIRST PUBLISHED : July 27, 2023, 18:53 IST
[ad_2]
Source link