[ad_1]
नई दिल्ली. India vs West Indies Live Streaming, 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है. यह वनडे सीरीज इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के नजरिये से भी अहम मानी जा रही है. सूर्यकुमार यादव अपनी 50 ओवर की साख में सुधार करने का लक्ष्य रखेंगे, जबकि ईशान किशन और संजू सैमसन के विकेटकीपर के स्थान के लिए अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.
भारत एशिया कप से पहले अपने कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने के लिए कुछ खिलाड़ियों का टेस्ट करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का इस्तेमाल करेगा. ताकि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की तस्वीर साफ हो सके. वेस्टइंडीज की टीम वनडे वर्ल्ड कप क्वॉलिफाई करने में नाकाम रही है. वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ सीरीज के जरिये नई शुरुआत करना चाहेगी. शिमरोन हेटमायर और ओशाने थॉमस की वापसी टीम में ऊर्जा लाएगी. दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अंतिम वनडे मैच 2021 में खेला था.
तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जो 3 अगस्त से शुरू होगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच किस तारीख को खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 जुलाई, गुरुवार को होगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में खेला जाएगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 जुलाई गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
कौन से टीवी चैनल भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच का प्रसारण करेंगे?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच भारत में दूरदर्शन नेटवर्क (DD) पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच भारत में फैनकोड ऐप और JioCinema ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टी, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, एलिक अथानाज, काइल मेयर्स, ओशाने थॉमस, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, यानिक कारिया, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, जेडेन सील्स.
.
FIRST PUBLISHED : July 27, 2023, 10:28 IST
[ad_2]
Source link