[ad_1]

रोहित शर्मा और शाई होप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत टीम वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब वनडे की चुनौतियों के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है। पहला मुकाबला गुरुवार (27 जुलाई) को बारबाडोस में खेला जाएगा। बारिश ने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का सफाया करने से रोक दिया, लेकिन रोहित शर्मा की टीम यह कसक वनडे सीरीज में दूर करने उतरेगी। टेस्ट की तरह वनडे भी टीम इंडिया का वेस्टइंडीज पर वर्चस्व लंबे समय से चलता आ रहा है। विंडीज अंतिम बार भारत से वनडे सीरीज 2006 में जीता था। तब से भारत ने विंडीज से लगातार 12 वनडे सीरीज जीत ली हैं। अब उसके निशाने पर लगातार 13वीं वनडे सीरीज होगी।
यह सीरीज अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप के टीम संयोजन के लिए महत्वपूर्ण है। खासतौर पर सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होने की हैट्रिक लगाने के बाद यहां अपने को स्थापित करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सूर्यकुमार ने टी-20 में अपनी जबरदस्त फॉर्म का जरूर परिचय दिया है, लेकिन वह वनडे में ऐसा नहीं कर पाए हैं। इस सीरीज में वह बड़ी पारी खेलकर श्रेयर अय्यर की अनुपस्थिति में नंबर चार के स्थान को जरूर पक्का करना चाहेंगे। सिर्फ सूर्यकुमार ही नहीं बल्कि इस सीरीज में ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और उमरान मलिक पर भी निगाहें रहेंगी।
[ad_2]
Source link