Home Sports Team India: रोहित शर्मा ने अचानक सुनाई ये बुरी खबर, क्रिकेट फैंस में छा गई मायूसी

Team India: रोहित शर्मा ने अचानक सुनाई ये बुरी खबर, क्रिकेट फैंस में छा गई मायूसी

0
Team India: रोहित शर्मा ने अचानक सुनाई ये बुरी खबर, क्रिकेट फैंस में छा गई मायूसी

[ad_1]

Rohit Sharma Statement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अचानक एक बुरी खबर सुनाई है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच मायूसी छा गई है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर तुरंत वापसी नहीं होने जा रही, लेकिन वह 2023 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टीम में देखना चाहते हैं. रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की रिकवरी के बारे में कहा कि अभी सब कुछ सकारात्मक लग रहा है. रोहित शर्मा ने हालांकि कहा कि वह इसकी गारंटी नहीं दे सकते कि जसप्रीत बुमराह आयरलैंड में टी20 ओवरों की सीरीज खेलेगा.

रोहित शर्मा ने अचानक सुनाई ये बुरी खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘बुमराह के पास अपार अनुभव है. वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहा है और मुझे नहीं पता कि वह आयरलैंड जाएगा या नहीं, क्योंकि अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है. वह खेल पाता है तो अच्छा है. हमें उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप से पहले खेले. गंभीर चोट के बाद वापसी करने पर मैच फिटनेस, मैच का अनुभव काफी अहम होता है. हम देखेंगे कि क्या योजना है, क्योंकि सब कुछ उसकी रिकवरी पर निर्भर है. अभी सब सकारात्मक लग रहा है.’

क्रिकेट फैंस में छा गई मायूसी

बुमराह ने मार्च 2023 में पीठ के दर्द से निजात पाने के लिए सर्जरी कराई थी. उसके बाद से वह रिकवरी में जुटे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच पिछले साल सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 खेला था. आयरलैंड में सीरीज के बाद भारत को श्रीलंका और पाकिस्तान में होने वाला एशिया कप खेलना है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेली जाएगी.

वर्ल्ड कप से पहले बुरी खबर

आयरलैंड सीरीज और एशिया कप नहीं खेलने पर बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेंगे जो वर्ल्ड कप से ठीक पहले होनी है. रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमारी टीम के कई खिलाड़ी चोटिल है लेकिन हम देखेंगे कि वर्ल्ड कप में कौन खेलेगा और उन्हें पूरा मैच अभ्यास देंगे. हमें 15-20 खिलाड़ियों का पूल बनाना होगा, क्योंकि कोई भी चोटिल हो सकता है.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here