[ad_1]
अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी रही है। लेकिन, उन्हें हर विपरीत से विपरीत परिस्थिति में मुस्कुराते हुए ही देखा जाता है। जेल से रिहा होने के बाद जैसे ही जिंदगी पटरी पर चल रही थी, उनके कैंसर होने की खबर ने सबको चौका दिया। लेकिन संजय दत्त कैंसर जैसी बीमारी को हराकर फिल्मों में खूब व्यस्त है। 29 जुलाई 1959 को जन्मे अभिनेता संजय दत्त आज अपना 64 वा जन्मदिन मना रहे हैं। आइए संजय दत्त के जन्मदिन पर जानते हैं कि उनके साथी कलाकार उनके बारे में क्या सोचते हैं…
मुन्ना भाई को लेकर आश्वस्त नहीं थे: अरशद वारसी
फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी फिल्में संजय दत्त के करियर की अहम फिल्में रही हैं। लेकिन, इस फिल्म को लेकर पहले संजय दत्त उतने कॉन्फिडेंट में नहीं थे। इस बात का खुलासा फिल्म में सर्किट का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरशद वारसी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अरशद वारसी ने कहा, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस में पहले सर्किट की भूमिका मकरंद देशपांडे निभाने वाले थे। लेकिन फिल्म में एक गुंडे की भूमिका निभाने से उन्होंने मना कर दिया। जब मेरे पास इस किरदार का ऑफर आया तो, मैंने फिल्म तो कर ली, लेकिन डर लग रहा था कि कहीं इस फिल्म को करने के बाद मेरा करियर बर्बाद न हो जाए। यहां तक कि संजय दत्त खुद मुन्ना भाई की भूमिका को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे।’
थप्पड़ वाला सीन बना गले की हड्डी: जिमी शेरगिल
RARKPK: कंगना रणौत का फिल्म पर सीधा कटाक्ष, रणवीर को बताया कार्टून और करण को दी रिटायरमेंट की सलाह
बहुत ही भद्र पुरुष हैं संजय दत्त: माधुरी दीक्षित
संजू ने कभी कभी परेशानी जाहिर नहीं की: जैकी श्रॉफ
[ad_2]
Source link