[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन क्रिकेट में कई खिलाड़ियों के बॉलीवुड के कनेक्शन देखने को मिले हैं. अब एक कनेक्शन और सामने आया है जिसमें भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) चर्चा का विषय बन चुकी हैं. उनका नाम बॉलीवुड डायरेक्टर पलाश मुच्छल के साथ जोड़ा जा रहा है. डायरेक्टर के साथ पलाश म्यूजिक कंपोजर और सिंगर भी हैं. स्मृति मंधाना और पलाश के रिश्ते पर अब मुहर लग चुकी है. दोनों इंग्लैंड में छुट्टियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं.
मौजूदा समय में पलाश और मंधाना इंग्लैंड में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. स्मृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अपनी एक फोटो शेयर की है जो ओवल क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे एशेज मैच की है. हालांकि, दोनों ने एक साथ एक भी पिक अपलोड नहीं की है, इसका अंदाजा दोनों की पोस्ट से लगाया जा सकता है. दोनों ने ही लगभग एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर ओवल की तस्वीर शेयर की है. जिसके बाद इस रिलेशन के चर्चे और भी तेज हो चुके हैं.


राजपाल यादव ने रिश्ते पर लगा दी मुहर
इस रिश्ते के चर्चे काफी पहले से हो रहे थे लेकिन अबतक इस बात पर मुहर नहीं लगी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, अब बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है. उन्होंने हाल ही में पलाश की एक फिल्म ‘काम चालू है’ के मुहूर्त की तस्वीर शेयर की थी. जिसमें पलाश के साथ स्मृति मंधाना भी नजर आईं थी. वहीं, पलाश ने स्मृति मंधाना के साथ जब एक फोटो शेयर की तो राजपाल ने कमेंट में लिखा, ‘सुंदर कपल, भगवान आप दोनों को खुश रखे.’ स्मृति मंधाना के साथ 18 जुलाई को पलाश ने एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने हर्ट इमोजी के साथ उन्हें विश किया था.
.
FIRST PUBLISHED : July 28, 2023, 17:43 IST
[ad_2]
Source link