Home Sports ‘चाइनामैन’ की कहर बरपाती गेंदबाजी, वर्ल्ड कप 2023 का टिकट मिलना हुआ तय!

‘चाइनामैन’ की कहर बरपाती गेंदबाजी, वर्ल्ड कप 2023 का टिकट मिलना हुआ तय!

0
‘चाइनामैन’ की कहर बरपाती गेंदबाजी, वर्ल्ड कप 2023 का टिकट मिलना हुआ तय!

[ad_1]

हाइलाइट्स

‘चाइनामैन’ की कहर बरपाती गेंदबाजी
वर्ल्ड कप 2023 का टिकट मिलना हुआ तय!

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में गिनती के कुछ माह शेष रह गए हैं. ऐसे में भारत के अब जितने भी वनडे मुकाबले खेले जा रहे हैं, उसे वर्ल्ड कप के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है. इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी नोटिस किया जा रहा है. बीते 27 जुलाई को भारतीय ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने जिस प्रकार से वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बरपाती गेंदबाजी की, उसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगामी वर्ल्ड कप में उनका खेलना लगभग  तय है.

ब्रिजटाउन में कुलदीप ने कैरेबियन बल्लेबाजी को किया तहस-नहस:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकबला 27 जुलाई को ब्रिजटाउन में खेला गया. इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के हीरो 28 वर्षीय स्पिनर कुलदीप यादव रहे. उन्होंने टीम के लिए पहले वनडे मुकाबले में तीन ओवर की गेंदबाजी की. इस बीच दो ओवर मेडन डालते हुए महज छह रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IND vs WI: बल्लेबाजी नहीं मिली तो क्या हुआ, इंडिया के जीतते ही कोहली के नाम जुड़ा बड़ा रिकॉर्ड, टॉप 5 की पूरी लिस्ट यहां

भारत की जीत में यादव की इस कहर बरपाती गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. यादव के शिकार विपक्षी टीम के कप्तान शाई होप समेत डोमिनिक ड्रेक्स, यानिक कैरिया और जेडेन सील्स बने. सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा.

कुलदीप यादव का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 118 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 121 पारियों में 218 सफलता हाथ लगी है. यादव के नाम टेस्ट क्रिकेट की 14 पारियों में 21.56 की औसत से 34, वनडे की 80 पारियों में 26.73 की औसत से 138 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 27 पारियों में 14.48 की औसत से 46 सफलता दर्ज है.

Tags: India vs west indies, Kuldeep Yadav, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here