[ad_1]
आप अच्छे कपड़े ना पहनें या अच्छा खाना नहीं खाए इसके पीछे दो वजह हो सकती है, पहली वजह ये कि आपके पास पैसे ना हों और दूसरी वजह ये कि आप हद से ज्यादा कंजूस हूं. यहां हम जिस शख्स की बात करने जा रहे हैं उसके लिए पहली वजह नहीं है. वो धनवान है और बड़े घर का मालिक है लेकिन खाना के कूड़ेदान की तलाश करता है. कूड़ेदान में खाना ढूंढ कर उसे खाता है. यही नहीं एक आलीशान सोसाइटी में घर लिया लेकिन फर्नीचर नहीं रखे. खाना बनाने के लिए सामान तक नहीं खरीदा. जब कोई उससे वजह पूछता है तो जवाब भी दिलचस्प. उस शख्स को फर्नीचर और खाने का सामान खरीदना पैसे की बर्बादी लगती है.
उस शख्स का नाम रॉन है और वो एक कुकवेयर कंपनी में कर्मचारी था.TLC’s Extreme Cheapskat यूट्यूब चैनल पर वो अपने पक्ष में तर्क भी पेश करता है. उसके मुताबिक सस्ते बजट में भी खाने पीने का आनंद ले सकते हैं. वो शराब की खोज में बीच पर जाता है और शराब की केन को ढूंढता है. उसका कहना है कि अगर आप ड्रिंक की एक बोतल खरीदना चाहते हैं तो न्यूनतम 10 डॉलर खरीदने होंगे. ऐसे में अगर आप थोड़ी मेहनत के जरिए वाइन को बोतल खोज सकते हों तो आपत्ति ही क्या हैं.
रॉन, खाने पीने की तलाश में सड़क किनारे घूमते रहते हैं. उस क्रम में उन्होंने एक पौधा खोजा जिसे लैंब्स क्वार्टर कहते हैं जो पालक की प्रजाति है. पालक को पौष्टिक बताते हुए रान कहते हैं कि का कहना है कि अगर आप धनिया खरीदें तो प्रति गुच्छा 163 रुपए यानी करीब 2 डॉलर खर्च करने होंगे. लॉस एंजिल्स में उगने वाली एक खरपतवार है जो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इस तरह से वो 3300 रुपए बचा लेते हैं.उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक जगह कचरे से थैली निकालते हैं जिसमें झींगा मछली मिलती है. इसे गर्म पानी में डाल दें तो सारा मांस उबल जाता है. उन्होंने शेल से मांस का टुकड़ा निकाला और खा लिया जिसे देखकर हर कोई हैरान था.
.
[ad_2]
Source link