Home Sports 6,6,6,6,6..25 साल के बैटर ने दिखाया रिंकू वाला अंदाज, जड़े 5 लगातार छक्के

6,6,6,6,6..25 साल के बैटर ने दिखाया रिंकू वाला अंदाज, जड़े 5 लगातार छक्के

0
6,6,6,6,6..25 साल के बैटर ने दिखाया रिंकू वाला अंदाज, जड़े 5 लगातार छक्के

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में बिखेरा था अपना जलवा.
टी10 लीग में डोनोवन फरेरा ने जड़े लगातार 5 छक्के.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023), जहां 2022 की चैंपियन टीम गुजरात और केकेआर के बीच न भूलने वाला मुकाबला देखने को मिला था. इस मैच के बाद एक बल्लेबाज जो रातों-रात मशहूर हो गया. लगातार छक्कों की बात जहां भी आई तो सभी को रिंकू सिंह (Rinku Singh) की याद आई. एक अहम मैच में अपनी टीम के लिए लड़ाई करते हुए रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के ठोक सभी का दिल जीत लिया था. केकेआर को आखिरी ओवर में 28 रन की दरकार थी लेकिन रिंकू सिंह ने गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली थी. अब एक बार फिर ऐसा ही कारनामा देखने को मिला है.

दरअसल, यह कारनामा इस बार रिंकू सिंह ने नहीं बल्कि 25 साल के विदेशी खिलाड़ी ने किया है. डोनेवन फरेरा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने यह कारनामा डिफ्रो टी10 लीग में किया. हरारे हरिकेन्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने आखिरी 5 ओवरों में अपनी पॉवर दिखाई और केपटाउन सैम्प नाम के गेंदबाज के खिलाफ लगातार 5 छक्के ठोक डाले. उनके इस चमत्कारी प्रदर्शन की बदौलत हरिकेन्स की टीम 10 ओवरों में 115 रन तक पहुंच गई.

सुपरओवर तक पहुंचा मुकाबला

फरेरा ने महज 33 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली. टीम ने 115 रन बनाए इसके बावजूद यह मुकाबला पॉवर प्ले तक पहुंच गया. विरोधी टीम को आखिरी ओवर में 8 रन की दरकार थी. लेकिन पूर्व भारतीय गेंदबाज श्रीसंत ने अपने ऊपर जिम्मेदारी ली और विरोधी टीम के प्लेयर्स को 8 रन बनाने के लिए संघर्ष करवा दिया. मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा और अंत में जीत हरारे हरिकेन्स की हुई. सुपर ओवर में केपटाउन की टीम ने 7 रन बनाए. वहीं, हरारे हरिकेंस ने 5 गेंद में 8 रन बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया.

Tags: IPL 2023, Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here