Home Breaking News Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर भिड़े कुकी-मैतेई, एक की मौत; सुरक्षा बलों पर भी किया हमला

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर भिड़े कुकी-मैतेई, एक की मौत; सुरक्षा बलों पर भी किया हमला

0
Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर भिड़े कुकी-मैतेई, एक की मौत; सुरक्षा बलों पर भी किया हमला

[ad_1]

Kuki Meitei clash once again in Manipur attacked on Security forces one killed

Manipur Clash
– फोटो : Social Media

विस्तार


मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमांत इलाकों में कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों में फिर भिड़ंत हुई। बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। गोलीबारी रात तक जारी थी। सूत्रों ने बताया, हथियार बंद हमलावरों ने कुकी- जो समुदाय के अधिकार क्षेत्र के इलाकों फोलजांग, कांगवई गोथोल और अन्य पर हमला किया।

फोलजांग क्षेत्र में हिंसक हमला सुबह करीब पांच बजे हुआ जब हमलावरों ने चुराचांदपुर जिले में बाहरी लोगों से गांवों की रक्षा करने वालों पर गोलीबारी की। इसके जवाब में गांव के स्वयंसेवकों ने भी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में मरने वाले स्वयंसेवक की पहचान लुनमिनथांग के रूप में की गई है। 

बीएसएफ पर कुकी ने किया हमला

कुकी उपद्रवियों ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला बोला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इमैनुएल इंग्लिश अकादमी, यिंगांगपोकपी, इंफाल पूर्वी जिले में तैनात बीएसएफ के जवानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने हमला कर दिया। यह हमला सुबह करीब 4.20 बजे हुआ। फायरिंग पास की पहाड़ी की चोटी पी. फैमोल और तुइचिंग गांव की पहाड़ी की ओर से की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब 5.15 बजे फायरिंग बंद हुई। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here