Home Sports MLC की तस्वीर हुई साफ, सुपर किंग्स और एमआई के बीच फाइनल में जाने की होड़, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

MLC की तस्वीर हुई साफ, सुपर किंग्स और एमआई के बीच फाइनल में जाने की होड़, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

0
MLC की तस्वीर हुई साफ, सुपर किंग्स और एमआई के बीच फाइनल में जाने की होड़, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में पहुंची सीटल ओर्कास की टीम
सुपर किंग्स और एमआई न्यूयार्क के बीच फाइनल में जाने की होड़

नई दिल्ली. मेजर लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क (MI Newyork) और वॉशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के बीच खेला गया. इस मैच में छोटा स्कोर बनाने के बावजूद एमआई ने शानदार जीत दर्ज की. वॉशिंगटन फ्रीडम को इस मैच में 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

मुकाबले में टॉस जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. एमआई की ओर से ओपनिंग करने उतरे श्यान जहांगीर ने 25 और मोनांक पटेल 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन 0 पर ही आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार 57 रनों की पारी खेली. टिम डेविड ने 191 के स्ट्राइक रेट से 23 रन ठोके. इस तरह एमआई का स्कोर 141 रनों तक पहुंचा.

नहीं करने होंगे पैसे खर्च! स्टेडियम में WC देखने वाले दर्शकों को मिलेगी फ्री सुविधा, BCCI ने किए कई बड़े ऐलान

चेज करने उतरी वॉशिंटन फ्रीडम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने 8 रन, एंड्रिज गाउस ने 24, मुख्तार अहमद ने 19 रन बनाए. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स और गेंदबाज मार्को जेन्सन ने 28 रन बनाए. लगातार हर खिलाड़ियों के फ्लॉप होने के कारण वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम 125 रन ही बना सकी. एमआई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके.

114 से भी कम स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है WI की टीम, जड्डू ने गेंदबाजी से किया था कमाल, बल्ले से हिट थे शर्मा जी

इस जीत के साथ ही दूसरे क्वालीफायर मैच में एमआई न्यूयॉर्क और टैक्सास सुपर किंग्स का सामना होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी. सीटल ओर्कास की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. क्वालीफायर 2 शुक्रवार 28 जुलाई को खेला जाएगा. जबकि फाइनल 30 जुलाई को होगा.

Tags: Major League cricket, Trent Boult

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here