Home Sports Team India: ‘ये सिर्फ मुंबई की टीम है’, रोहित के इस कदम से उनके दुश्मन बने फैंस! सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Team India: ‘ये सिर्फ मुंबई की टीम है’, रोहित के इस कदम से उनके दुश्मन बने फैंस! सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

0
Team India: ‘ये सिर्फ मुंबई की टीम है’, रोहित के इस कदम से उनके दुश्मन बने फैंस! सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

[ad_1]

Team India Brutally Trolled: टीम इंडिया, उसके कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सेलेक्टर्स को सोशल मीडिया पर भीषण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. टीम इंडिया के मैनेजमेंट का सिर्फ एक कदम कप्तान रोहित शर्मा के लिए मुसीबत बन गया. सोशल मीडिया पर फैंस कप्तान रोहित शर्मा के दुश्मन बन गए हैं. एक विवाद के चलते सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. 

रोहित के इस कदम से उनके दुश्मन बने फैंस!

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को ब्रिजटाउन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी. रोहित शर्मा ने इसके अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन को शामिल किया और सूर्यकुमार यादव को भी मौका दिया. रोहित शर्मा के इस फैसले ने आग में घी डालने का काम किया है.

सोशल मीडिया पर मचा गया बवाल

सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बुरी तरह ट्रोल कर दिया और सवाल किया कि आखिर किस गलती की वजह से संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौके नहीं दिए जा रहे. इस दौरान फैंस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेलेक्शन पैनल में मुंबई लॉबी के दबदबे को भी आड़े हाथों लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर हैं, जो खुद मुंबई के हैं. 

फैंस ने लगाए बड़े आरोप 

फैंस आरोप लगा रहे हैं कि टीम इंडिया में अब सिर्फ मुंबई के खिलाड़ियों को मौके दिए जाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, जबकि संजू सैमसन जैसे निर्दोष खिलाड़ी को सेलेक्शन में नाइंसाफी का सामना करना पड़ रहा है. संजू सैमसन ने पिछले लगभग 8 साल से भारत के लिए अभी तक सिर्फ 28 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं. संजू सैमसन को भारतीय टीम से अंदर-बाहर होना पड़ता है.

8 साल से सिर्फ 28 इंटरनेशनल मैच ही खेले

संजू सैमसन को बीसीसीआई पिछले कुछ समय से लगातार नजरअंदाज कर रही है. इससे साफ होता है कि संजू सैमसन बीसीसीआई की हाथ की कठपुतली बन कर रह गए हैं. संजू सैमसन ने भारत के लिए साल 2015 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी, तब से लेकर अभी तक उनका टीम इंडिया से अंदर-बाहर होने का सिलसिला चल रहा है. संजू सैमसन ने पिछले लगभग 8 साल से भारत के लिए अभी तक सिर्फ 28 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं. संजू सैमसन विस्फोटक बल्लेबाज, बेहतरीन विकेटकीपर होने के अलावा फील्डिंग में भी बहुत बड़ा योगदान देते हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here