Home Sports VIDEO: मैडम, माही भाई कैसे हैं? साक्षी ने धोनी के घुटने की सर्जरी पर दी अपडेट

VIDEO: मैडम, माही भाई कैसे हैं? साक्षी ने धोनी के घुटने की सर्जरी पर दी अपडेट

0
VIDEO: मैडम, माही भाई कैसे हैं? साक्षी ने धोनी के घुटने की सर्जरी पर दी अपडेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे
साक्षी धोनी ने एक मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस को दी खुशखबरी!

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 के बाद अपने घुटने की सर्जरी कराई थी. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी को आईपीएल के 16वें सीजन के कई मैचों में घुटने की चोट से जूझते हुए देखा गया था. धोनी की सफल सर्जरी की खबर कुछ महीने पहले आई थी लेकिन अब माही की चोट कैसी है, इसपर पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने बड़ी अपडेट दी है. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था. 41 साल के धोनी बेशक सोशल मीडिया से दूर रहते हों लेकिन साक्षी उनके बारे में अपडेट देती रहती हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान की है जिसमें फैंस धोनी के बारे में साक्षी से पूछ रहे हैं. साक्षी यह कहते हुए देखी जा सकती हैं कि धोनी इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं. बकौल साक्षी, ‘ रिकवर कर रहे हैं, वह इस समय रिहैब में हैं.’ साक्षी की ओर से धोनी के बारे में इस बात को सुनते हीं फैंस खुशी से झूम उठते हैं.

16 ODI में एक भी अर्धशतक नहीं… क्या SKY की वर्ल्ड कप टीम में होगी एंट्री? सपोर्ट में उतरे आरपी सिंह

स्मृति मंधाना एशियाई खेलों में करेंगी महिला टीम की अगुआई, हरमनप्रीत कब करेंगी वापसी? झेल रहीं 2 मैचों का बैन

Tags: Ms dhoni, Sakshi dhoni



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here