Home Breaking News अयोध्या: भक्तों के लिए खोला गया श्री रामजन्म भूमि पथ, 600 मीटर लंबा और 100 फिट चौड़ा है यह मार्ग

अयोध्या: भक्तों के लिए खोला गया श्री रामजन्म भूमि पथ, 600 मीटर लंबा और 100 फिट चौड़ा है यह मार्ग

0
अयोध्या: भक्तों के लिए खोला गया श्री रामजन्म भूमि पथ, 600 मीटर लंबा और 100 फिट चौड़ा है यह मार्ग

[ad_1]

Ram Janmabhoomi path open for devotees in ayodhya

श्री रामजन्म भूमि पथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रविवार को श्री रामजन्म भूमि पथ भक्तों के लिए खोल दिया गया। पथ के खुलते ही भक्तों ने रामलला के जयकारे लगाए। यह पथ बिरला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते रामलला के दरबार में जाएगा। यह पथ 600 मीटर लंबा व करीब 100 फुट चौड़ा है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पथ के खुलने से भक्त 500 मीटर कम चलकर दर्शन कर सकेंगे। रामलला के दर्शन और निकासी दोनों इसी पथ से होगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भक्तों की सुविधा के लिए निःशुल्क लॉकर व्यवस्था शुरू की है। जिसमें यात्री अपना कीमती सामान रख सकेंगे। ताकि वह मंदिर कम से कम सामान लेकर जा सकें। इसके साथ ही यात्रियों के सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया गया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि इन सुविधाओं से भक्तों को आसानी होगी। 

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी राज करण नैयर मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here