[ad_1]
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई हैं। अभिनेत्री लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों नुसरत अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अकेली’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया था। नुसरत के फैंस उनकी इस मचअवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में ‘अकेली’ का टीजर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
28 जुलाई को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का रोमांचक टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें नुसरत जंग के मैदान में फंसी नजर आ रही हैं, जिसके पास अपने अस्तित्व के लिए लड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। फिल्म के निर्माता दशमी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, “अस्तित्व उसकी लड़ाई है। वह इस 18 अगस्त को आ रही हैं…”, जिसे देखने के बाद फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ट्रेलर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, नुसरत भरूचा ने एक बयान में कहा, “अकेली का अनुभव पूरी तरह से एक जबरदस्त अनुभव रहा है और यह अब तक मेरे द्वारा निभाई गई किसी भी भूमिका से बहुत अलग है। इस तरह का किरदार निभाना मेरे लिए भावनात्मक रूप से थका देने वाला था और यह आपको उन सभी चुनौतियों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है, जिनसे इतने कम उम्र के किसी व्यक्ति को अपने प्रियजनों का भरण-पोषण करने के लिए गुजरना पड़ता होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार की यात्रा से जुड़ सकेंगे और उम्मीद है कि उन्हें यह पसंद आएगा।”
फिल्म के निर्देशक प्रणय मेश्राम ने कहा, “हम सभी इस दिन के लिए लगातार काम कर रहे हैं, और आखिरकार अब इसका टीजर आ गया है। हमारी फिल्म उन सभी मजबूत महिलाओं के लिए एक श्रद्धांजलि है जो यह सब बहादुरी से कर रही हैं।” अपने परिवारों के प्यार और सुरक्षा के लिए अकेले। कहानी हमारे दिल के करीब है, और मुझे यकीन है कि दर्शक इससे जुड़ जाएंगे।”
बता दें कि ‘अकेली’ में नुसरत भरूचा के अलावा निशांत दहिया, त्साही हलेवी और अमीर बुतरस भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। दशमी स्टूडियोज की यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस आखरी बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- Sonu Nigam: सोनू निगम के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए की गई धोखाधड़ी, गायक ने लोगों को सावधान रहने की दी चेतावनी
[ad_2]
Source link