Home Breaking News करण जौहर के घर देर रात जुटे ‘रॉकी’ और ‘रानी’, अयान और दीपिका की मौजूदगी से मिले नए संकेत

करण जौहर के घर देर रात जुटे ‘रॉकी’ और ‘रानी’, अयान और दीपिका की मौजूदगी से मिले नए संकेत

0
करण जौहर के घर देर रात जुटे ‘रॉकी’ और ‘रानी’, अयान और दीपिका की मौजूदगी से मिले नए संकेत

[ad_1]


फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पहले दिन का कलेक्शन गड़बड़ाने के साथ ही मुंबई फिल्म जगत में अफरातफरी का सा माहौल दिख रहा है। वायकॉम18 के पैसे से बनी और करीब 180 करोड़ रुपये की निर्माण व प्रचार लागत के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने भले अपनी लागत की अधिकतर रकम सैटेलाइट, ओटीटी और म्यूजिक राइट्स से वसूल कर ली हो लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन उम्मीद के मुताबिक कारोबार न करने ने धर्मा प्रोडक्शंस के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। शुक्रवार देर रात करण जौहर के घर पर इसी के चलते सितारों का जमावड़ा लगा। इन सितारों में सबसे खास रही निर्देशक अयान मुखर्जी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मौजूदगी। माना जा रहा है कि अपनी साख बचाने के लिए धर्मा प्रोडक्शंस जल्द ही किसी मेगा बजट फिल्म का ऐलान कर सकता है।



फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहले दिन कलेक्शन फिल्म की लागत के 10 फीसदी से भी कम होने की शुरुआती रिपोर्ट ने हिंदी फिल्म जगत को हिला कर रख दिया है। बताते हैं कि इन हालात पर चर्चा करने के लिए बीती रात फिल्म के निर्माता और निर्देशक करण जौहर की अपने घर पर बीती रात कंपनी के सीईओ अपूर्व पुरोहित से लंबी चर्चा हुई। बीते 10 साल में धर्मा प्रोडक्शंस ने करीब 40 फिल्में बनाई हैं और इन सारी फिल्मों का जोड़ घटाना कंपनी की साख के हिसाब से बहुत उत्साहजनक नहीं माना जाता है।

 


अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अगर फ्लॉप होती है तो इससे न सिर्फ धर्मा प्रोडक्शंस की वायकॉम18 के साथ शुरू हुई भागीदारी पर संकट आ सकता है बल्कि इसकी डिज्नी इंडिया की भारतीय फिल्म निर्माण कंपनी स्टार स्टूडियोज के साथ बनती रही फ्रेंचाइजी ‘ब्रह्मास्त्र’ के भविष्य पर भी सवालिया निशान लग सकता है। बीच में इस बात की चर्चाएं खूब रही कि इस फिल्म का दूसरा भाग अब जियो स्टूडियोज बना सकता है हालांकि इसे लेकर अब तक न तो धर्मा प्रोडक्शंस और न ही जियो स्टूडियोज ने ही कोई ठोस संकेत दिए हैं।

 


करण जौहर के घर शुक्रवार की रात लगे सितारों के मेले में अयान मुखर्जी और दीपिका पादुकोण की मौजूदगी विशेष रही। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का काम करना फिल्म की परिकल्पना में शुरू से प्रस्तावित रहा है लेकिन फिल्म के पहले भाग के ही तय बजट से ऊपर चले जाने से इसकी सीक्वल पर संकट आया। स्टार समूह के उच्च पदाधिकारी रहे उदय शंकर के अब जियो स्टूडियोज के साथ जुड़ने से इस बात के संकेत मिले थे कि वह अपने इस प्रिय विषय को नए सिरे से पुनर्जीवित कर सकते हैं लेकिन फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का हाल देखते हुए ‘ब्रह्मास्त्र’ की सीक्वल पर भी संकट गहरा सकता है।

 


रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से पहले रिलीज हुई पिछली तीनों फिल्में कतार से फ्लॉप रही हैं। 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई फिल्म ‘83’ की ओपनिंग 12.64 करोड़ रुपये रही थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 109.02 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म फ्लॉप घोषित की गई। इसके बाद 13 मई 2022 को रणवीर की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ रिलीज हुई। इसकी ओपनिंग सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये रही और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सिर्फ 15.59 करोड़ रुपये ही कमा सकी। रणवीर की फ्लॉप की हैट्रिक फिल्म ‘सर्कस’ से पूरी हुई। इस फिल्म की ओपनिंग सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये की रही और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35.65 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

यह भी पढ़ें- Kushi: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक जारी, फैंस को भाया दोनों के बीच का रोमांस

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here