Home Breaking News जन्मदिन पर सिगार पीते दिखे संजू बाबा, साझा किया ‘डबल इस्मार्ट’ से अपना फर्स्ट लुक

जन्मदिन पर सिगार पीते दिखे संजू बाबा, साझा किया ‘डबल इस्मार्ट’ से अपना फर्स्ट लुक

0
जन्मदिन पर सिगार पीते दिखे संजू बाबा, साझा किया ‘डबल इस्मार्ट’ से अपना फर्स्ट लुक

[ad_1]

Sanjay Dutt shares his first look from film Double Ismart directed by Puri Jagannadh

संजय दत्त
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आज बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन साउथ के चर्चित निर्देशक पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। इस फिल्म में राम पोथिनेनी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, संजय दत्त भी बिगबुल बने नजर आएंगे। 

इंटेंस लुक में आए नजर

संजय दत्त ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ‘डबल इस्मार्ट’ से अपना लुक शेयर किया है। वह साइड पोज देते दिख रहे हैं और सिगार फूंकते नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के सूट-बूट में संजय दत्त जम रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। 

निर्देशक और राम पोथिनेनी के लिए कही यह बात

संजय दत ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘शानदार निर्देशक पुरी जगन्नाथ जी और उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ काम करना बहुत गर्व की बात है। इस साई-फाई एंटरटेनर फिल्म में बिगबुल के रूप में नजर आना मेरे लिए खुशी की बात है। प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करते हुए बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी’।

RARKPK Day 2: करण जौहर के घर देर रात जुटे ‘रॉकी’ और ‘रानी’, अयान और दीपिका की मौजूदगी से मिले नए संकेत

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

संजय दत्त के फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘स्वागत है सर, जबर्दस्त अंदाज है आपका। एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा आपका अपना अलग ही नेचुरल और जुदा अंदाज है। आपकी नई फिल्म में उसी की झलक दिख रही है। हैप्पी बर्थडे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंताजर है सर।’  एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की रिलीज डेट सबसे हटकर चुनी गई है। यह बढ़िया फैसला है।’

Shabana Azmi: जब एक्टिंग से मुंह फेरने की ठान बैठी थीं शबाना आजमी, इस वजह से थीं शर्मिंदा!



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here