Home Sports टीम इंडिया क्या दोहराएगी 1 साल पुराना इतिहास? WI को दी 68 रनों से मात, धमाल मचाने वाला खिलाड़ी है स्क्वॉड से बाहर

टीम इंडिया क्या दोहराएगी 1 साल पुराना इतिहास? WI को दी 68 रनों से मात, धमाल मचाने वाला खिलाड़ी है स्क्वॉड से बाहर

0
टीम इंडिया क्या दोहराएगी 1 साल पुराना इतिहास? WI को दी 68 रनों से मात, धमाल मचाने वाला खिलाड़ी है स्क्वॉड से बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया दोहरा पाएगी 1 साल पुराना इतिहास
धमाल मचाने वाला खिलाड़ी स्क्वॉड से है बाहर

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (India vs WestIndies 2nd Odi) के बीच आज (29 जुलाई) दूसरा वनडे बारबाडोस में खेला जाएगा. पिछले मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस वजह से वह आत्मविश्वास से भरी होगी. क्या भारतीय टीम आज के मुकाबले में 1 साल पुराने इतिहास को दोहरा पाएगी जब आज ही के दिन वेस्टइंडीज को भारत ने 68 रनों से मात दी थी. उस मैच में धमाल मचाने वाला खिलाड़ी स्क्वॉड से बाहर है.

दरअसल, पिछले साल 2022 में 29 जुलाई को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच खेला गया था. उस मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था] जो उन्हें भारी पड़ गया. भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 64 रन बनाए थे. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 24 बनाए थे. दिनेश कार्तिक ने भी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी.

क्या दूसरे वनडे में शुभमन गिल को मिलेगा मौका? पिछली 5 ODI पारी में ठोके सिर्फ इतने रन, 1 बार 0 पर आउट

 कार्तिक ने 215 के स्ट्राइक रेट से ठोके थे रन
दिनेश कार्तिक ने इस मैच में 19 गेंदों में 41 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 215 से भी ज्यादा का था. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े थे. दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं है.

MI ने सुपर किंग्स को चटाई धूल, MLC के फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मैच में इस टीम से होगा सामना

122 रन पर पस्त हुई कैरेबियाई टीम
191 रन चेज करते हुए वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 15, शेमराह ब्रुक्स ने सबसे अधिक 20 रन बनाए. इसके अलावा निकोलस पूरन ने 18 और जेसन होल्डर जैसे दिग्गज 0 पर ही आउट हो गए. इस तरह 20 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 122 रन ही बना सकी. भारत के लिए रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए थे. भारत यह मैच बड़े अंतर से जीत गया था.

Tags: Dinesh karthik, India vs west indies, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here