Home World पाकिस्तान में भारी बारिश और संबंधित घटनाओं में 14 की मौत, सात घायल

पाकिस्तान में भारी बारिश और संबंधित घटनाओं में 14 की मौत, सात घायल

0
पाकिस्तान में भारी बारिश और संबंधित घटनाओं में 14 की मौत, सात घायल

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को कहा कि पूरे पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले दो दिन के दौरान कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमए ने कहा कि मानसून की बारिश की कहर से पहाड़ी इलाकों में बाढ़ आ गई है, शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं और देश भर में घर नष्ट हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पख्तूनख्वा में छह, बलूचिस्तान में पांच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दो और सिंध में एक व्यक्ति की जान चली गई।

भारी मानसूनी बारिश का दौर शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इससे देश के कुछ हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही हुई है।

पाकिस्तान मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में भारी मानसूनी बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।

एनडीएमए के अनुसार, मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने 804 घरों को भी नुकसान पहुंचाया और 44 मवेशियों की मौत हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 जून से देश में भारी बारिश शुरू हुई है। तब से अब तक कम से कम 169 लोगों की जान चली गई और 256 घायल हो गए। कम से कम 1,404 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 374 मवेशी मारे गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 29 July 2023 12:11 PM GMT

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here