Home Breaking News प्यार पाने को कातिल बना इरफान: नरगिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप पर कर दिया था ब्लॉक, रॉड लेकर घूमने लगा था किलर

प्यार पाने को कातिल बना इरफान: नरगिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप पर कर दिया था ब्लॉक, रॉड लेकर घूमने लगा था किलर

0
प्यार पाने को कातिल बना इरफान: नरगिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप पर कर दिया था ब्लॉक, रॉड लेकर घूमने लगा था किलर

[ad_1]

Delhi Murder Nargis was not ready for marriage even after Irfan got a job

delhi murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार सुबह मौसेरी बहन नरगिस की हत्या करने वाला इरफान उसे बचपन से पसंद करता था। वह नरगिस से प्यार करने लगा था। बड़ा होने पर वह उससे शादी करना चाहता था। नरगिस व उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार थे, लेकिन बीएससी करने के बावजूद आरोपी इरफान बेरोजगार था। 

वह कोई काम नहीं करता था। बेरोजगार होने पर नरगिस व उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर इरफान परेशान रहने लगा। वह नरगिस को फोन व पीछा कर परेशान करने लगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर दुख जताया है।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरगिस व उसके परिजनों ने 6 महीने पहले शादी करने से इन्कार किया था। इरफान संगम विहार के के-२ ब्लाॅक में रहता है, नरगिस भी यहीं की निवासी थी। नरगिस ने इरफान को मोबाइल व व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था। 

इससे वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया। वह नरगिस से शादी करने के लिए फूड डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगा। नौकरी मिलने के बावजूद नरगिस ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here