Home Sports बैटिंग इतनी धीमी कि एशेज में रच गया इतिहास, जो रूट और कारबेरी हुए पीछे

बैटिंग इतनी धीमी कि एशेज में रच गया इतिहास, जो रूट और कारबेरी हुए पीछे

0
बैटिंग इतनी धीमी कि एशेज में रच गया इतिहास, जो रूट और कारबेरी हुए पीछे

[ad_1]

हाइलाइट्स

उस्मान ख्वाजा और लाबुशेन की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बनाए 295 रन.

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिली. पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे धीमी पार्टनरशिप देखने को मिली. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए, जवाबी कार्यवाही में उतरी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की बैटिंग से गेंदबाजों के पसीने छूट गए. इस जोड़ी ने इंग्लैंड के जो रूट और माइकल कारबेरी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

लाबुशेन और ख्वाजा के बीच दूसरे विकेट के लिए 26 ओवर में 42 रन की पार्टनरशिप देखने को मिली. इस रिकॉर्ड को तोड़ने में मार्नस लाबुशेन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 9 रन बनाने के लिए 82 गेंद खर्च कर दीं. इसके बाद वह मार्क वुड की एक शानदार डिलीवरी का शिकार हो गए. उस्मान ख्वाजा की बात करें तो उन्होंने 157 गेंद में 7 चौकों की मदद से 47 रन की पारी खेली. इस दौरन इस जोड़ी ने 1.61 के रन रेट से बैटिंग की. साल 2013 में जो रूट और माइकल कारबेरी ने भी कुछ इसी अंदाज में बैटिंग की थी. उन्होंने 1.75 की रन रेट के साथ रन बनाए थे.

295 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर को पछाड़ते हुए 295 के स्कोर तक पहुंची. टीम की तरफ से स्मिथ ने अपना अहम रोल निभाया. हालांकि, उनका विकेट काफी चर्चा का विषय रहा. स्मिथ के नॉटआउट होने से इंग्लैंड को भारी नुकसान हुआ है. दिग्गज खिलाड़ी ने 71 रन की बहुमूल्य पारी खेली. इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और बेन डकेट पारी को आगे ले जाने में जुटे हुए हैं.

Tags: Ashes, England vs Australia, Marnus Labuschagne, Usman khawaja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here