[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने क्रिकेट के मैदान पर बड़ा कमाल किया है. उन्होंने 24 घंटे में 14000 किमी का ट्रेवल किया और 2 महाद्वीप में 2 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी ठोके और दोनों मैच में टीम को जीत भी दिलाई. 31 साल के रिजवान ने पहले 27 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 50 रन बनाए. हालांकि वे टीम में शामिल नहीं थे. उन्हें सरफराज अहमद की जगह कन्कशन के तौर पर टीम में जगह मिली. पाकिस्तान ने यह मुकाबला पारी से जीता. वहीं 28 जुलाई को कोलंबो से 14 हजार किलोमीटर दूर कनाडा में टी20 लीग में रिजवान ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.
मोहम्मद रिजवान ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में वेंकूवर नाइट्स का हिस्सा हैं. टीम ने एक मुकाबले में ब्रेम्प्टन वोल्व्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. वोल्व्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 129 रन बनाए. जवाब में नाइट्स ने लक्ष्य को 17.1 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया. रिजवान मैच में ओपनिंग करने उतरे. उन्होंने 42 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए. 2 चौका और 3 छक्का जड़ा. वहीं कॉर्बिन बॉक ने 41 गेंद पर नाबाद 50 रन की पारी खेली. 5 चौका और एक छक्का जड़ा. उन्होंने रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.
61वीं बार 50 से अधिक रन की पारी खेली
मोहम्मद रिजवान ने ओवरऑल 238 टी20 मैच की 208 पारियों में 44 की औसत से 6945 रन बनाए हैं. 2 शतक और 59 अर्धशतक लगाया है. यानी 61 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है. नाबाद 110 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में रिजवान ने 85 मैच की 73 पारियों में 49 की औसत से 2797 रन बनाए हैं. एक शतक और 25 अर्धशतक ठोका है. स्ट्राइक रेट 127 का है.
यूसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा ने मचाया कोहराम, मिलकर जड़े 15 छक्के, मोहम्मद आमिर को जमकर कूटा
पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तान बाबर आजम अब लंका प्रीमियर टी20 लीग में खेलते हुए दिखेंगे. वे कोलंबो स्ट्राइर्स में शामिल हैं. लीग की शुरुआत 30 जुलाई रविवार से हो रही है. कुल 5 टीमें इसमें उतर रही हैं.
.
Tags: Mohammad Rizwan, Pakistan
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 12:31 IST
[ad_2]
Source link