Home Sports सैमसन का 7 महीने का इंतजार खत्म, सूर्या नहीं हुए बाहर, फिर कैसे लगी जुगाड़?

सैमसन का 7 महीने का इंतजार खत्म, सूर्या नहीं हुए बाहर, फिर कैसे लगी जुगाड़?

0
सैमसन का 7 महीने का इंतजार खत्म, सूर्या नहीं हुए बाहर, फिर कैसे लगी जुगाड़?

[ad_1]

हाइलाइट्स

संजू सैमसन ने अपना आखिरी मैच नवंबर में खेला था.
पहले वनडे में संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं थे.

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दूसरे वनडे की शुरुआत हो चुकी है. इस बार सिक्का वेस्टइंडीज के कप्तान के पक्ष में गिरा. टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में टीम इंडिया बड़े बदलाव के साथ उतर रही है. पिछले साल से वनडे में मौके की तलाश कर रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) को गोल्डन चांस मिल गया है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने नए लड़कों को मौके देने के लिए खुद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का फैसला किया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान और कोच ने संजू सैमसन को बाहर बिठाने का फैसला किया था. जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा. लेकिन अब नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बाहर होने का फैसला किया, साथ ही विराट कोहली भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं. संजू सैमसन ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उस दौरान उन्होंने 36 रन की पारी खेली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह मिले मौकों में कुछ खास करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

सूर्यकुमार यादव के लिए करो या मरो की स्थिति

टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बरकरार है. स्काई यूं तो संजू सैमसन की जगह दीवार बने थे. लेकिन अब दोनों बैटर्स प्लेइंग इलेवन में खेलते नजर आएंगे. रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति साबित होगा. पिछले कई मुकाबलों से उनपर भरोसा जताया जा रहा है लेकिन उनका वनडे में फ्लॉप शो जारी है. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को भी टीम में जगह दे दी गई है. रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के हाथों में रहेगी.

दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग-XI

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

Tags: IND vs WI, Rohit sharma, Sanju Samson, Suryakumar Yadav, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here