[ad_1]
हाइलाइट्स
अफगान प्लेयर ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के.
ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया था रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते हैं. लेकिन बड़े मंच पर 6 गेंद में 6 छक्के मारने का कारनामा हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन अब ऐसे भी बल्लेबाज सामने आ चुके हैं जिन्होंने 6 गेंद पर 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इसमें पहला नाम ऋतुराज गायकवाड़ का है जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया. उन्होंने 6 गेंद में 7 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब एक अफगानिस्तान के 21 वर्षीय बैटर ने यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज का नाम सेदिकुल्लाह अटल है. इस खिलाड़ी ने काबुल के अयोबी क्रिकेट स्टेडियम में अविश्वसनीय अंदाज में बल्लेबाजी की. अटल ने शाहीन हंटर्स की तरफ से ये कारनामा किया. इतना ही नहीं, उन्होंने महज 56 गेंद में 118 रन की तूफानी पारी को अंजाम दिया. स्पिन गेंदबाज आमिर जजई के 19वें ओवर में 48 रन आए. पहली गेंद नो बॉल थी जिसपर सनसनीखेज छक्का अटल ने ठोक दिया. इसके बाद उन्होंने 5 वाइड बॉल फेंकी, उसके बाद आया छक्कों का तूफान. अगली 6 गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार 6 छक्के लगा दिए.
اووه شپږیزې 🔥🔥🔥
🚨 4⃣8⃣ 🚨 runs of a single over🔥🚀.#SediqAtal was on fire🔥 and 🚀 mode against #KatawaziAD in the ongoing match of #KabulPremierLeague.👇
nb6 w5 6 6 6 6 6 6 🚨
Sediq Atal hits 7 sixes in an over of Amir Zazi in the KPL 10th match.#KPL #KPL2023 pic.twitter.com/sbcBGk0aMd
— Afghan Atalan 🇦🇫 (@AfghanAtalan1) July 29, 2023
नॉकआउट मैच में गायकवाड़ ने मचाई थी तबाही
ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में बतौर कप्तान तूफान ला दिया था. उन्होंने उन्होंने 159 गेंद में 220 रन की ताबड़तोड़ पारियों में एक के बाद एक गेंदो को पार्क के बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ऋतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में किया था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया. नतीजन वह वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा हैं. इतना ही नहीं, वह एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी भी करते नजर आएंगे.
.
Tags: Afganistan, Ruturaj gaikwad
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 19:32 IST
[ad_2]
Source link