Home Sports ENG के लिए एशेज में ब्रॉड बने खास, ये 5 इंग्लिश गेंदबाज भी नहीं रहे हैं कुछ कम

ENG के लिए एशेज में ब्रॉड बने खास, ये 5 इंग्लिश गेंदबाज भी नहीं रहे हैं कुछ कम

0
ENG के लिए एशेज में ब्रॉड बने खास, ये 5 इंग्लिश गेंदबाज भी नहीं रहे हैं कुछ कम

[ad_1]

हाइलाइट्स

ENG के लिए एशेज में ब्रॉड बने खास
ये 5 इंग्लिश गेंदबाज भी नहीं रहे हैं कुछ कम
जेम्स एंडरसन का जानें स्थान

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ‘द एशेज 2023’ का पांचवां मुकाबला 27 जुलाई से द ओवल में खेला रहा है. इस रोमांचक मुकाबले की पहली पारी में इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. 37 वर्षीय ब्रॉड एशेज में इंग्लैंड के लिए 150 से अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह बड़ी उपलब्धि बीते शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू करते हुए प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. खबर लिखे जाने तक ब्रॉड ने इंग्लिश टीम के लिए एशेज में 2009 से अबतक 40* मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 73 पारियों में 28.93 की औसत से 151 सफलता हाथ लगी है.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान की मेहनत को सलाम, 24 घंटे और 2 महाद्वीप, 14000 किमी का ट्रेवल और 2 जीत भी

इंग्लैंड के लिए एशेज में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज:

स्टुअर्ट ब्रॉड – 40* मैच – 73 पारी – 151 विकेट.
इयान बॉथम – 32 मैच – 58 पारी – 128 विकेट.
बॉब विलिस – 31 मैच – 61 पारी – 123 विकेट.
जेम्स एंडरसन – 39* मैच – 71 पारी – 117 विकेट.
विल्फ्रेड रोड्स – 41 मैच – 65 पारी – 109 विकेट.

स्टुअर्ट ब्रॉड का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए अबतक कुल 344 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 484 पारियों में कुल 845 सफलता हाथ लगी है. ब्रॉड के नाम टेस्ट क्रिकेट की 308 पारियों में 27.67 की औसत से 602, वनडे की 121 पारियों में 30.13 की औसत से 178 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 55 पारियों में 22.94 की औसत से 65 सफलता दर्ज है.

Tags: Ashes, England vs Australia, James anderson, Stuart Broad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here