[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित-कोहली को मिला आराम
सैमसन-पटेल की प्लेइंग XI में हुई एंट्री
पंड्या निभा रहे हैं सबसे बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 29 जुलाई को ब्रिजटाउन में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया गया है. शर्मा की अनुपस्थिति में ब्लू टीम की अगुवाई ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट ने रोहित और कोहली की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.
ब्रिजटाउन में शाई होप ने जीता टॉस:
ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. होप का कहना है कि पहले मुकाबले में जो हुआ उसे देखते हुए उनकी टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी और शुरूआती परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी. वहीं भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या का कहना है कि वह पहले बल्लेबाजी करना ही चाह रहे थे.
यह भी पढ़ें- IND के किन 5 बल्लेबाजों ने ODI में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? कोहली पूर्व PAK कप्तान को पीछे छोड़ने के करीब
दोनों टीमों में हुए 2-2 बदलाव:
दूसरे वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने जहां कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देते हुए प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को शामिल किया है. वहीं विपक्षी टीम ने भी दो बड़े बदलाव किए हैं. कैरेबियन टीम ने दूसरे वनडे से डॉमिनिक ड्रेक्स और रोवमन पॉवेल को बाहर का रास्ता दिखा है. वहीं इनकी जगह पर अल्जारी जोसेफ और केसी कार्टी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.
.
Tags: Axar patel, Rohit sharma, Sanju Samson, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 18:56 IST
[ad_2]
Source link