Home Breaking News IND vs WI 2nd ODI Live: ईशान किशन और गिल ने की भारतीय पारी की शुरुआत, रोहित-विराट को आराम

IND vs WI 2nd ODI Live: ईशान किशन और गिल ने की भारतीय पारी की शुरुआत, रोहित-विराट को आराम

0
IND vs WI 2nd ODI Live: ईशान किशन और गिल ने की भारतीय पारी की शुरुआत, रोहित-विराट को आराम

[ad_1]

07:05 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स ने पहला ओवर किया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

06:40 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सेल्स।

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

06:37 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज की टीम भी दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है।

06:36 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: हार्दिक कर रहे भारत की कप्तानी

इस मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को इस मैच में आराम दिया गया है। पिछला मैच भारत ने आसानी से जीता था। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहती है और विश्व कप की तैयारी के लिहाज से युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है।

06:29 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: वेस्टइंडीज से लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीतना चाहेगा भारत

रोहित शर्मा की टीम दूसरे वनडे में कैरेबियाई टीम पर बीते 17 वर्षों से चली आ रही श्रेष्ठता बरकरार रखने की कोशिश करेगी। भारत अगर दूसरा वनडे जीतता है तो न सिर्फ विंडीज से लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीतेगा बल्कि 2006-07 से इस टीम पर चला आ रहा अपना वर्चस्व भी कायम रख पाएगा।

06:25 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: भारत ने पांच विकेट से जीता था पहला वनडे

भारत ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था। वेस्टइंडीज की टीम रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर 114 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्लेबाजी के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था या उन खिलाड़ियों को मौका दिया था, जो लंबे समय से नहीं खेले हैं। हालांकि, ईशान किशन के अर्धशतक के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया था और रोहित शर्मा ने सातवें नंबर पर आकर मैच खत्म किया था।

06:16 PM, 29-Jul-2023

IND vs WI 2nd ODI Live: ईशान किशन और गिल ने की भारतीय पारी की शुरुआत, रोहित-विराट को आराम

Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 2nd ODI: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारबाडोज के केंसिंग्टन ओवल में है। इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने आसानी से जीता था और दूसरा मैच भी अपने नाम कर सीरीज भी जीतना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here