[ad_1]
नई दिल्ली. मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket 2023) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज 29 जुलाई को एमआई न्यूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने बेहतरीन जीत दर्ज की. उन्होंने 6 विकेट से सुपर किंग्स को हराया. एमआई के लिए पहले फील्डिंग करना कारगर साबित हुआ. उनकी टीम टेक्सास सुपर किंग्स को 158 रन पर रोकने में कामयाब हुई. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन 4 विकेट झटके.
टॉस हारकर टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से ओपनिंग करने के लिए दो धाकड़ खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी और डेवोन कॉनवे उतरे. डुप्लेसी फ्लॉप रहे. वह 9 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना सके. वहीं डेवोन कॉनवे ने 35 गेंदों में 38 रन बनाए. इसके अलावा मिलिंद कुमार ने 37 रनों की अच्छी पारी खेली. एमआई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन 4 विकेट झटके. उन्होंने फाफ डु प्लेसी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर और कैल्विन सीवेज का विकेट चटकाया.
क्या रन आउट थे स्टीव स्मिथ? क्या कहता है MCC का नियम, आर अश्विन और आकाश चोपड़ा ने की तारीफ
टिम डेविड और शायान जहांगीर ने खेली जिताऊ पारी
एमआई न्यूयॉर्क की ओर से शायान जहांगीर और स्लेड वैन स्टेडन ओपनिंग करने उतरे. जहांगीर ने 200 के स्ट्राइक रेट से बेहतरीन 36 रन ठोके. जिसमें उनके 2 छक्के और 5 चुके शामिल थे. स्टेडन सिर्फ 6 रन बना सके. इसके अलावा निकोलस पूरन ने 23, डेवाल्ड ब्रेवीस ने 35 और टिम डेविड ने 20 गेंदो में 4 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए.
फाइनल में सिएचल ऑर्कस से होगा सामना
इस जीत के साथ ही एमआई न्यूयॉर्क की टीम फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी है. जहां उनका सामना सिएचल ऑर्कस से होगा. यह मैच 31 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा. सिएचल ऑर्कस के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक शानदार फार्म में हैं. उन्होंने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली थी.
.
Tags: Major League cricket, Trent Boult
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 10:13 IST
[ad_2]
Source link