[ad_1]
हाइलाइट्स
जो रूट के रैंप शॉट ने मचाया तहलका
टेस्ट फॉर्मेट में टी20 वाला जड़ा छक्का
नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी टीम के लिए 73 गेंद में 94.59 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ चौके एवं एक बेहतरीन छक्का निकला है.
रूट के सिक्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका:
मिशेल मार्श की गेंद पर जो रूट द्वारा लगाया गया रैंप शॉट सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है. दरअसल, कंगारू टीम के लिए दूसरी पारी का 34वां ओवर ऑलराउंडर खिलाड़ी मिशेल मार्श डाल रहे थे. मार्श के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रूट ने थर्ड मैन के उपर से रैंप शॉट लगाते हुए कुल छह रन बटोरे. रूट द्वारा लगाए गए इस शॉट के बाद फैंस को कुछ देर के लिए दर्शक दीर्घा में काफी रोमांचित देखा गया.
It was only a matter of time…
Root RAMPS for six! 🙌 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/RvdTtdVEv6
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
इंग्लैंड की दूसरी पारी में आतिशी बल्लेबाजी:
ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लिश बल्लेबाज काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए जहां जैक क्रॉली ने 76 गेंद में 96.05 की स्ट्राइक रेट से 73 रन का योगदान दिया है. वहीं बेन डकेट 55 गेंद में 42, कप्तान बेन स्टोक्स 67 गेंद में 42, रूट 74 गेंद में नाबाद 70 और जॉनी बेयरस्टो 55 गेंद में नाबाद 45 रन बनाने में कामयाब हुए हैं.
दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 55 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 45 रन है. दूसरी पारी में मेजबान टीम के लिए केवल हैरी ब्रूक (07) सस्ते में पवेलियन लौटे हैं. विपक्षी टीम के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कैप्टन पैट कमिंस और टॉड मर्फी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.
.
Tags: Ashes, England vs Australia, Joe Root, Mitchell Marsh
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 21:48 IST
[ad_2]
Source link