[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित और विराट विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं
सोशल मीडिया पर लोग टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई को जमकर कोस रहे हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) को वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ दूसरे वनडे में आराम दिया गया. मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में हार्दिक पंड्या कप्तानी के लिए उतरे. पंड्या ने टॉस के दौरान रोहित और विराट को आराम दिए जाने की जानकारी दी. भारतीय टीम प्रबंधन ने रोहित और विराट की जगह क्रमश: संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को देखकर लोग काफी गुस्से में हैं. लोगों का कहना है कि जब दोनों एक महीने के ब्रेक के बाद खेल रहे हैं तो उन्हें आराम की क्या जरूरत थी जबकि वर्ल्ड कप 2023 काफी नजदीक है.
भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले मौजूदा दौरे पर टीम में प्रयोग कर रही है. पहले वनडे में जहां रोहित सातवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे वहीं विराट को बैटिंग के लिए नहीं उतारा गया था. भारतीय टीम मैनेजमेंट इस सीरीज के जरिए युवाओं को परख रही है. लेकिन टीम मैनेजमेंट के इस रवैये को देखकर सोशल मीडिया पर लोग बवाल काट रहे हैं. लोगों का कहना है कि रोहित और विराट विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे तो उन्हें इस समय आराम की क्या जरूरत है.
यह भी पढ़ें:आईपीएल में काव्या मारन को देखकर… रजनीकांत का पिघला दिल, SRH को दे डाली नसीहत
IND vs WI 2nd ODI LIVE SCORE: सूर्या ने चौके के साथ की शुरुआत, दूसरे छोर पर जडेजा, 122/5 भारत


आर्यन नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘ विराट और रोहित आराम कर रहे हैं. बीसीसीआई इन दोनों को लेकर सीरियस नहीं है. वर्ल्ड कप कैंसिल ही करवा दो कोई. ‘ आदित्य नाम के यूजर ने लिखा, ‘ वर्ल्ड कप को लेकर कोई भी सीरियस नहीं है. भारत विराट और रोहित को आराम करा रहा है. इंग्लैंड कोई वनडे नहीं खेल रहा है. जो रूट शायद अपना पहला वनडे सीधा वर्ल्ड कप में खेलें. न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अन्य टीमों के प्लान में कोई वनडे नहीं है.’
फैंस ने काटा बवाल
अभिषेक कुमार नाम के तीसरे यूजर ने बीसीसीआई को टैग करते हुए लिखा, ‘ आप उन खिलाड़ियों को आराम नहीं दे सकते जो वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं. उन्हें गेम के लिए समय देना होगा. कोहली ने फॉर्म में वापसी की है वहीं रोहित बड़े स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यहां तक की विराट टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं. मुझे खिलाड़ियों को आराम दिए जाने का लॉजिक समझ में नहीं आ रहा.’
.
Tags: India vs west indies, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 22:11 IST
[ad_2]
Source link