[ad_1]
हाइलाइट्स
स्टुअर्ट ब्रॉड को पांचवें टेस्ट के चौथे दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पेसर ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 845 विकेट चटकाए हैं
नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने संन्यास का ऐलान कर वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया. ब्रॉड का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच उनके प्रोफेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मैच है. वह इसके बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. पिछले एक दशक से ज्यादा समय से ब्रॉड इंग्लैंड टीम के पेस अटैक का अहम हिस्सा रहे. केनिंग्टन ओवल में जब वह आखिरी बार बैटिंग के लिए उतरे तब, फैंस और टीम के साथियों ने उन्हें खास अंदाज में विदाई दी.
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट की आखिरी पारी में छक्का जड़ा. जब वह जेम्स एंडरसन के साथ रविवार को बैटिंग के लिए मैदान में उतरे, उस समय दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. यानी मैदान से उनकी विदाई एकदम ‘राजा’ की तरह हुई. इस दौरान ब्रॉड इमोशनल नजर आए.
VIDEO: ‘यह आपके लिए है…’ विराट को नन्ही फैन ने दिया खास गिफ्ट, कोहली के बड़प्पन की हो रही तारीफ
An emotional moment for Stuart Broad! Walking out for the last time in Test cricket, a richly deserved Guard Of Honour.
Birthday boy Anderson stays aside and lets Broad enjoy his farewell. pic.twitter.com/puCvDBaqG5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 30, 2023
‘वास्तव में मेरे लिए वह मुश्किल दिन था’
स्टुअर्ट ब्रॉड वही गेंदबाज हैं जिनके एक ओवर में युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा था. युवी ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रॉड को लगातार छह छक्के जड़े थे. तब ब्रॉड इंटरनेशनल क्रिकेट में नए थे. लेकिन उसके बाद इस पेसर ने शानदार वापसी की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. संन्यास के मौके पर ब्रॉड ने युवराज को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उन 6 छक्कों के बाद उन्हें प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिली. बकौल स्टुअर्ट ब्रॉड, ‘ वास्तव में वह मुश्किल दिन था. तब मैं 21 या 22 साल का था. उसके बाद से मैंने बहुत कुछ सीखा. उस अनुभव के बाद मैंने अपना पूरा मानसिक रूटीन तैयार किया.’
ब्रॉड के नाम 845 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं
स्टुअर्ट ब्रॉड ने 167 टेस्ट, 121 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उनके नाम 845 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं. ब्रॉड ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ किया था.167 टेस्ट मैचों में उन्होंने 602 विकेट चटकाए हैं. वह अपने टेस्ट विकेटों की संख्या में और इजाफा कर सकते हैं क्योंकि वह पांचवें टेस्ट मैच में अभी गेंदबाजी कर रहे हैं.
.
Tags: Ashes, ENG vs AUS, Stuart Broad
FIRST PUBLISHED : July 30, 2023, 17:18 IST
[ad_2]
Source link