Home Sports राहुल द्रविड़ के साथ खेले गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, आई ऐसी प्रतिक्रिया…

राहुल द्रविड़ के साथ खेले गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, आई ऐसी प्रतिक्रिया…

0
राहुल द्रविड़ के साथ खेले गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, आई ऐसी प्रतिक्रिया…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रही है. पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. निर्णायक मुकाबला में 1-1 से बराबर चल रही दोनों टीमों खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. भारत के साथ ही इस वक्त इंग्लैंड में बहुचर्चित एशेज सीरीज खेली जा रही है. इंग्लिश टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ने अचानक संन्यास की घोषणा कर सबको चौंकाया.

एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले के बीच में ही इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना की घोषणा की. वनडे और टी20 क्रिकेट से काफी पहले दूर हो चुके इस धुरंधर ने टेस्ट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन ब्रॉड ने संन्यास की घोषणा कर सबको चौंकाया. भारत में देर रात इस खबर को जानने के बाद से ही लोग फैसले पर हैरानी जता रहे हैं. इस वक्त वह पूरी तरह से फिट हैं और सीरीज के दौरान विकटें भी चटकाई है.

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के खिलाफ भी स्टुअर्ट ब्रॉर्ड खेल चुके हैं. इंग्लिश गेंदबाज के अचानक संन्यास लेने की बात सामने आने के बाद भारतीय कोच से भी बारे में प्रतिक्रिया ली गई. भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संन्यास की घोषणा करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड को ‘ विशिष्ट क्रिकेटर’ करार दिया जिनकी जेम्स एंडरसन के साथ जोड़ी क्रिकेट जगत में हमेशा याद रखी जाएगी. सैंतीस वर्षीय ब्रॉड ने शनिवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के ओवल में चल रहे पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट मैच के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

द्रविड़ ने यहां दूसरे वनडे में भारत की वेस्टइंडीज से छह विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘वह (ब्रॉड) शानदार गेंदबाज रहे हैं. वह एक महान गेंदबाज हैं. जिम्मी एंडरसन के साथ उनकी जोड़ी को हमेशा याद रखा जाएगा.एंडरसन और ब्रॉड पूरे दशक तक इंग्लैंड के लिए खेलते रहे और उन्होंने वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया. टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेना और कई टेस्ट मैच खेलना, ऐसा कोई विशिष्ट क्रिकेटर ही कर सकता है.’’

Tags: Ashes, Rahul Dravid, Stuart Broad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here